खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का12वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसके लिए टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ी मैदान पर अभ्यास सत्र के दौरान जमकर पसीना बहा रहे हैं। तीन बार की आईपीएल चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स अभ्यास मैच के माध्यम से जमकर प्रैक्टिस कर रही है।
अपने करियर के दूसरे ही टेस्ट मैच में अफगानिस्तान ने रच दिया ये इतिहास
महेन्द्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर आई है। इस टीम के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना फॉर्म में नजर आ रहे है। रैना ने अभ्यास सत्र के दौरान तूफानी पारी खेली है। इस मैच में उन्होंने छह छक्कों की सहायता से 29 गेंदों में 56 रन बनाए हैं।
इस दौरान टीम के एक अन्य खिलाड़ी अंबाटी रायुडु ने भी बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। रायुडु ने केवल 23 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली। रायुडु हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की सीरीज में अपने बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए थे।
आईपीएल-12: रैना, विराट और रोहित हासिल करेंगे ये बड़ी उपलब्धि
सीएसके के अध्यास सत्र में युवा बल्लेबाज ध्रुव शौरे ने भी 26 गेंदों में 43 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 3 छक्के लगाए। मैच में राजस्थान के दीपक चाहर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर एक विकेट हासिल किया। वहीं स्टार ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने 4 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। गौरतलब है कि आईपीएल का उद्घाटन मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु के बीच खेला जाएगा।
आज ही के दिन दिनेश कार्तिक ने दोहराया था जावेद मियादाद का ये कारमाना