खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां संस्करण शुरू होने में अब केवल पांच दिनों का ही समय बचा है। 23 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में कई खिलाडिय़ों के पास उपलब्धियां अपने नाम करने का मौका होगा।
IPL 2019: ...तो इस कारण RCB नहीं जीत पाई अभी तक आईपीएल खिताब, कोहली ने किया ये बड़ा खुलासा
इसमें चेन्नई सुपरकिंग्स के सुरैश रैना, बेंगलूरु रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली और मुम्बई इंडियंस को तीन बार चैम्पियन बना चुके कप्तान रोहित शर्मा के पास अपने आईपीएल करियर के पांच-पांच हजार रन पूरे करने का मौका होगा।
आईपीएल इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम दर्ज है। चेन्नई का ये बाएं हाथ का बल्लेबाज अभी तक 176 आईपीएल मैचों की 172 पारियों में 4985 रन बना चुका है। सुरैश रैना का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 100 रन है। अब उन्हें अपने पांच हजार रन बनाने के लिए केवल 15 रन की जरूरत है।
IPL 2019: स्टीव स्मिथ रॉयल्स के शिविर से जुड़े, रॉयल्स इस दिन करेंगी इस सीजन की शुरूआत
इस सूची में दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली हैं। वह 163 आईपीएल मैचों की 155 पारियों में 38.35 की औसत से 4948 रन बना चुके हैं। इस दौरान वह 4 शतक और 34 अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्हें पांच हजार रन पूरे करनेे के लिए केवल 52 रन की जरूरत है।
आज ही के दिन सचिन ने बनाया था ऐसा विश्व कीर्तिमान, जो अन्य बल्लेबाजों की पहुंच से है अभी बहुत दूर
इस सूची में तीसरे स्थान पर मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा है। रोहित शर्मा 173 मैचों की 168 पारियों में 4493 रन बना चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 109 रन रहा है।