Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल-12 : नए कलेवर में दिल्ली अपने घर में चेन्नई को देगी चुनौती (प्रीव्यू)

नई दिल्ली, 25 मार्च: नए नाम के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले ही मैच में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स, लीग के अपने दूसरे मुकाबले में मंगलवार को यहां अपने घरेलू फिरोजशाह कोटला मैदान पर मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को कड़ी चुनौती देने के लिए मैदान पर उतरेगी। इससे पहले लीग के सभी बारह संस्करणों में कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ने वाली दिल्ली की टीम ने लीग में नए नाम के साथ-साथ नए तरह के प्रदर्शन से शुरुआत की है।

पहले लीग में ज्यादातर निचले पायदान पर रहने वाली दिल्ली ने काफी समय बाद लीग में विजयी शुरुआत की है। टीम ने रविवार को अपने पहले मैच में तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को उसके घरेलू मैदान पर 37 रनों से करारी मात दी।

लेकिन, दिल्ली को अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई से सतर्क रहना होगा जिसने लीग के उद्घाटन मैच और अपने पहले मुकाबले में शनिवार को विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को सात विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

मंगलवार को कोटला मैदान पर मुकाबला दिल्ली के बल्लेबाजों और चेन्नई के गेंदबाजों के बीच होने की उम्मीद है। कोटला की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होने की उम्मीद है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी अपने अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह से ही गेंदबाजी की शुरुआत कराएंगे या नहीं।

मैच में सबकी निगाहें एक बार फिर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर लगी होंगी, जिन्होंने पिछले मैच में मात्र 27 गेंदों पर ही सात चौके और सात छक्के की मदद से 78 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

पंत के अलावा टीम को अनुभवी शिखर धवन और कोलिन इनग्राम से भी तेजतर्रार शुरुआत की उम्मीद होगी।

पंत को हरभजन, रविंद्र जडेजा और इमरान ताहिर की स्पिन तिकड़ी से सावधान होगा, जिन्होंने पिछले मैच में बेंगलोर को 70 रन पर ढेर करने में अहम भूमिका निभाई थी।

दर्शकों को बेंगलोर के खिलाफ मैन ऑफ द मैन रहे हरभजन और पंत के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

गेंदबाजी में टीम को एक बार फिर इशांत शर्मा, और कगिसो रबादा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिन्होंने पिछले मैच में 2-2 विकेट लिए थे। लेकिन, अक्षर पटेल को वापसी करने की जरूरत है जिन्होंने पिछले मैच में 42 रन खर्च कर डाले थे।

टीम :

दिल्ली कैपिटल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, अवेश खान, हर्षल पटेल, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, मनजोत कालरा, कॉलिन मुनरो, क्रिस मोरिस, कैगिसो रबादा, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बोल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कोलिन इनग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, जलज सक्सेना, बंडारू अयप्पा। 

चेन्नई सुपर किंग्स : अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरी, फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, मिशेल सेंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा।

The post आईपीएल-12 : नए कलेवर में दिल्ली अपने घर में चेन्नई को देगी चुनौती (प्रीव्यू) appeared first on Sportzwiki.