इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाली प्रतिष्ठित एशेज सीरीज इस साल 1 अगस्त से खेली जाएगी। 5 मैचों की यह टेस्ट सीरीज क्रिकेट की सबसे बेहतरीन सीरीज में गिनी जाती है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ही टेस्ट क्रिकेट इतिहास का पहला मैच खेला गया था। अब दोनों टीमें एशेज में नया कुछ नया करने जा रही है।
एशेज सीरीज में 142 साल की परंपरा टूटेगी

टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ी सफेद रंग की जर्सी पहनते हैं और उनपर कोई नाम या नंबर नहीं होता। इस सीरीज सीरीज में खिलाड़ियों की जर्सी पर उनका नाम और नंबर लिखा हो सकता है।
ब्रिटेन के समाचार पत्र ‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड तथा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया है और अब इस पर आईसीसी बोर्ड की मुहर लगनी बाकी है।
घरेलू मैचों में होता इस्तेमाल

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी खिलाड़ियों की जर्सी पर उनका नाम और नंबर लिखा होता है। भारत या अन्य देशों में ऐसा नहीं होता। अब दोनों टीमें इसे टेस्ट क्रिकेट में भी लाने जा रही है।
इस बारे में बयान देते हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने कहा
“यह मुझे थोड़ी सी भी परेशान नहीं करता है, और मुझे लगता है कि अगर यह प्रशंसकों की मदद करता है तो यह अच्छी बात है। इसलिए हम इसे शील्ड क्रिकेट में ले आए ताकि लोग उन खिलाड़ियों की पहचान कर सकें जिन्हें वे शायद अक्सर नहीं देखते हैं, विशेषकर अब खेलों को लाइव-स्ट्रीम किया जाता है।”
ऑस्ट्रेलिया के लिए कड़ी परीक्षा

ऑस्ट्रेलिया के पास अभी एशेज सीरीज है लेकिन इस बार यह सीरीज इंग्लैंड में खेला जायेगा। 2001 के बाद अभी तक ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड में एशेज सीरीज अपने नाम नहीं कर पाई थी।
इससे पहले 2015 में इंग्लैंड में एशेज सीरीज खेली गयी थी। उसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम से शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन इसके बावजूद उन्होंने 2-3 से सीरीज में हार मिली थी।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post एशेज सीरीज में टूटेगी ये 142 साल पुरानी परम्परा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार होगा ऐसा appeared first on Sportzwiki.