Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केएल राहुल ने किया खुलासा, ब्रेडन मैकुलम की 158 रनों पारी देख बदल गया क्रिकेट को लेकर सोच

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल टीम का भविष्य माने जाते हैं। हालाँकि, पिछले एक- दो सालों में कुछ मौकों को छोड़ दें तो उनका बल्ला खामोश ही रहा है। इसके बावजूद राहुल की गिनती प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में की जाती है। राहुल वनडे डेब्यू में शतक बनाने वाले भारत के एकमात्र बल्लेबाज हैं। वहीं टी-20 इंटरनेशनल में भी उनके नाम दो शतक दर्ज हैं।

जब बदली राहुल की सोच

केएल राहुल ने 2014 में भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर डेब्यू किया था। वह 2010 में अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा भी थे। हाल ही में एक कार्यक्रम में उन्होंने बताया की जब राहुल ने बताया कि कब उनकी सोच बदली। राहुल ने कहा

“मैं स्टेडियम में 16 साल के लड़के के रूप में खेल देख रहा था। ब्रेंडन मैकुलम ने बल्ले के साथ 158 रन बनाए, जो हमने पहले ऐसी बल्लेबाजी नहीं देखी थी। जाहिर है, टी-20 का आईपीएल सीजन 2008 से शुरू हुआ था।”

हैदराबाद से शुरू किया सफर

केएल राहुल ने 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ अपने आईपीएल की करियर की शुरुआत की थी। पहले तीन सीजन में वह ज्यादा सफल नहीं हुए और 2016 में उन्हें आरसीबी में जगह मिली और उनका प्रदर्शन शानदार था। इस बारे में उन्होंने कहा

“मुझे सुबह 9:20 बजे एक कॉल आया जब नीलामी सुबह 9:30 बजे शुरू होनी थी। मुझे बहुत स्पष्ट रूप से याद है कि मैं अपने दोस्त वरुण आरोन की शादी में था और सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से कहा गया, हमने आपको आरसीबी में ट्रांसफर कर दिया है। क्षमा करें, क्योंकि हमारे पास अन्य योजनाएं हैं और हम आपको हमारी योजनाओं में फिट नहीं होते हैं। आपको आरसीबी में बेहतर मौके मिलेंगे।”

यह भी पढ़ें: विराट, धोनी और रोहित करेंगे बीच आईपीएल, विश्वकप की वजह से आराम? गांगुली ने दिया ये सलाह

हिट हुए राहुल

आईपीएल सीजन में केएल राहुल ने आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2016 सीज़न में 44.1 के औसत और 146.49 के स्ट्राइक रेट से 397 रन बनाए। उसके बाद 2017 में चोट की वजह से वह पूरा सीजन नहीं खेल पाए थे।

2018 की नीलामी में केएल राहुल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 11 करोड़ की बड़ी राशि देकर अपने साथ जोड़ा था। पिछले सीजन में वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर थे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post केएल राहुल ने किया खुलासा, ब्रेडन मैकुलम की 158 रनों पारी देख बदल गया क्रिकेट को लेकर सोच appeared first on Sportzwiki.