Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान की अंडर 19 टीम के कोच बनेंगे यूनिस खान

कराची
पूर्व कप्तान यूनिस खान पाकिस्तान की अंडर 19 क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बनेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में फैसला ले लिया गया है लेकिन कुछ औपचारिकताओं के बाद इसका ऐलान होगा। भारत के अंडर 19 कोच राहुल द्रविड़ का उदाहरण देते हुए पीसीबी प्रमुख एहसान मनी ने हाल ही में कहा था कि पाकिस्तान को बीसीसीआई का अनुकरण करके देश के युवा क्रिकेटरों की कमान पूर्व क्रिकेटरों को सौंप देनी चाहिये। सूत्र ने कहा कि यूनिस को मुख्य कोच के तौर पर पूरे अधिकार दिये जायेंगे । वह जूनियर चयन समिति के मुख्य चयनकर्ता होंगे और एक अन्य टेस्ट क्रिकेटर उनकी सहायता करेंगे ।