Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल इतिहास के दो खिलाड़ी, जिन्होंने शतक भी लगाया और हैट्रिक भी ली, लिस्ट में 1 भारतीय

23 मार्च से आईपीएल 2019 शुरू हो रहा है. इस आईपीएल का क्रिकेट प्रेमी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब शनिवार से क्रिकेट प्रेमी इसका लुफ्त उठा पाएंगे. आईपीएल 2019 के 11 साल के इतिहास में 2 खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जिन्होंने अपनी टीम के लिए हैट्रिक भी ली है और शतक भी लगाया हुआ हैं.

आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में ऐसे ही दो खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे.

रोहित शर्मा 

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित आईपीएल के उन दो खिलाड़ियों में शामिल है. जिसने शतक भी लगाया हुआ हैं और हैट्रिक भी ली हुई है. उन्होंने हैदराबाद डेकन चार्जर्स के लिए खेलते हुए आईपीएल 2009 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक ली थी.

वह आईपीएल में एक शतक भी लगा चुके हैं. उन्होंने साल 2012 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन के मैदान पर 60 गेंदों में 109 रन की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने अपनी इस पारी में 12 चौके व 5 छक्के लगाये थे.

शेन वाटसन 

रोहित शर्मा की तरह आईपीएल में शतक लगाने वाले और हैट्रिक लेने वाले दूसरे खिलाड़ी शेन वाटसन है. उन्होंने आईपीएल 2014 में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ अहमदबाद के मैदान पर हैट्रिक ली थी.

उन्होंने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर में मात्र 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किये थे. उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर इस मैच को राजस्थान रॉयल्स ने 10 रन के अंतर से जीत लिया था.

शेन वाटसन आईपीएल में अबतक कुल 4 शतक लगा चुके हैं. उन्होंने अपना सबसे पहला शतक आईपीएल 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगाया था. वहीं उन्होंने अपना दूसरा आईपीएल शतक राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए केकेआर के खिलाफ साल 2015 में लगाया था.

बता दें, कि उन्होंने पिछले आईपीएल में कुल दो शतक लगाये थे. उन्होंने आईपीएल 2018 का अपना पहला व आईपीएल करियर का तीसरा शतक राजस्थान रॉयल के खिलाफ जयपुर में लगाया था.

वहीं उन्होंने आईपीएल 2018 के फाइनल में सनराइजर्स के खिलाफ शानदार शतक लगाकर चेन्नई को फाइनल में जीत दिलाई थी.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post आईपीएल इतिहास के दो खिलाड़ी, जिन्होंने शतक भी लगाया और हैट्रिक भी ली, लिस्ट में 1 भारतीय appeared first on Sportzwiki.