Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच के दौरान क्रिकेट फिर हुआ कलंकित, 1 गिरफ्तार

इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल दुनिया भर के बेहतरीन टी 20 लीगों में से एक है. आईपीएल का 12 वां संस्करण शुरू हो गया है. इस लीग में कई बार स्पॉट फिक्सिंग की खबरें आती रहती है. इस वजह आईपीएल की दो सबसे बेहतरीन फ्रेंनचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो साल का बैन लग गया था. इन दोनों टीम ने पिछले साल वापसी की है.

बिहार के मुजफ्फरपुर में हुई सट्टेबाजी 

 

रविवार शाम को छापेमारी करने के बाद वागेल्ना चौक के पास की दुकान से छह मोबाइल और 50,000 की नकदी जब्त की गई.  साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. इस बीच, यह कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में अपने शुरुआती मैच में जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया.

आंद्रे रसेल की शानदार बल्लेबाजी ने जिसने केकेआर को एक बेहद अनिश्चित स्थिति से 182 के लक्ष्य का पीछा करने में मदद की.

कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के दौरान पकड़े गए अपराधी 

आईपीएल 2019 के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 181 रन बनाए और कोलकाता नाइट राइडर्स को 182 रनों का टारगेट दिया. कोलकाता जब लक्ष्य का पीछा करने आई तब उनकी शुरुआत खराब रही. अपने तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले क्रिस लीन ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए. वो 11 गेंद में सिर्फ 7 रन बना कर आउट हो गए.

नितीश राणा ने भी खेली बेहतरीन पारी 

इसके बाद नितीश राणा ने उथप्पा के साथ पारी को संभाला. उथप्पा ने 27  गेंदों में 35 रनों की पारी खेली. उनके आउट होने के बाद आंद्रे रसेल मैदान पर आए. लाईट खराब होने के वजह से 15 मिनट तक लगभग खेल रुका  रहा. जिसके बाद नितीश राणा अगली ही गेंद पर आउट हो गए. राणा ने 47 गेंदों में 68 रन बनाए.

आंद्रे रसेल ने आखिरी ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करी. उन्होंने 49 रन बनाए 19 गेंदों में. वहीं शुभमन गिल ने आखिरी दो गेंद पर दो छक्के जड़ दिए.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच के दौरान क्रिकेट फिर हुआ कलंकित, 1 गिरफ्तार appeared first on Sportzwiki.