भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का हिस्सा थे। इससे पहले वह हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल के पिछले सीजन में उनका बल्ला जमकर बोला था। केन विलियमसन और ऋषभ पन्त के बाद वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
मैं नंबर 1 हूँ

किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज केएल राहुल का मानना है कि वह अपनी टीम के नंबर एक बल्लेबाज हैं। वहीं राहुल ने यह भी कहा कि आरसीबी में वह विराट और एबीडी के छांव में थे। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा
“जहां तक आईपीएल का सवाल है मेरे लिए 2018 जादुई था। वास्तव में अच्छी और संतुलित टीम के साथ, यह साल भी अच्छा होना चाहिए। आरसीबी में मैं विराट और एबी डिविलियर्स की छाया में था और यहां मैं नंबर एक हूं और इससे मुझे मदद मिली।”
क्रिस गेल की तारीफ की

किंग्स इलेवन पंजाब में क्रिस गेल केएल राहुल के साथ सलामी बल्लेबाजी करने आते हैं। गेल अपने करियर के अंतिम दौर में हैं लेकिन इसके बावजूद उनका बल्ला जमकर बोल रहा है।
गेल की तारीफ करते हुए राहुल ने कहा
“क्रिस गेल सिर्फ एक अविश्वसनीय मनोरंजनक है। मैंने उसे बताया कि 37 साल की उम्र में उसने फिर से रूप खतरनाक धारण कर लिया है। उसने कहा कि वह 40 के करीब है! 40 साल की उम्र में वह इस तरह खेल सकते हैं जैसे असत्य हो।”
मुश्किल रहा पिछले कुछ समय

भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल के लिए पिछला कुछ महीना मैदान पर और मैदान के बाहर काफी मुश्किल रहा था। पहले खराब फॉर्म और फिर रियलिटी शो के विवाद की वजह से उन्हें सस्पेंड होना पड़ा था। विश्व कप में जगह के बारे में उन्होंने कहा
“चयन मेरे हाथ में नहीं है लेकिन मैं खुद को सर्वश्रेष्ठ मौका देने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। पिछले दो महीने मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post केएल राहुल ने किंग्स इलेवन पंजाब में क्रिस गेल नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को मानते हैं नंबर 1 बल्लेबाज appeared first on Sportzwiki.