Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईएसएल: हाईलैंड्से ने बेंगलुरू को 2-1 से हराया

गुवाहाटी
इंजरी टाइम में मिली पेनल्टी पर जुआन मासिया के गोल की मदद से मेजबान नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने गुरुवार को इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के पहले सेमीफाइनल के पहले चरण के मुकाबले में बेंगलुरू एफसी को 2-1 से हरा दिया। सुपर-सब जिस्को हर्नांदेज ने 82वें मिनट में कप्तान सुनील छेत्री की मदद से गोल करते हुए बेंगलुरू को 1-1 की बराबरी दिला की थी लेकिन 94वें मिनट में हर्मनजोत खाबरा की गलती बेंगलुरू पर भारी पड़ गई। खाबरा ने बॉक्स के अंदर मासिया को गिराया और मेजबान टीम को पेनल्टी मिल गया। इस पर गोल करते हुए मासिया ने अपनी टीम को 2-1 से जीत दिला दी। मैच का पहला गोल 20वें मिनट में नार्थईस्ट के लिए रिडीम त्लांग ने किया था। बेंगलुरू पर नार्थईस्ट की यह आईएसएल में पहली जीत है। दोनों टीमों के बीच यह पांचवां मैच था। तीन में बेंगलुरू की जीत हुई है जबकि एक मैच बराबरी पर छूटा है। अब हाईलैंर्ड्स बढ़े हुए मनोबल के साथ बेंगलुरू का रुख करेंगे, जहां 11 मार्च को श्री कांतिरवा स्टेडियम में उनका सामना दूसरे चरण के मुकाबले में बेंगुलरू एफसी से होगा।