Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया विराट सेना की जीत का सपना, ऑस्‍ट्रेलिया की सीरीज में 2-2 से बराबरी

स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज में अब 2-2 की बराबरी पर पहुंच गई है। इस सीरीज के शुरू के दो मैच जीतकर भारत इस सीरीज को जीतने के सपने देखने लगा था लेकिन ऑस्‍ट्रेलिया ने तीसरे और चौथे मैच में भारत को हराकर उसका जीत का सपना तोड़ दिया है। चौथे वनडे में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके साथ इस सीरीज में पहली बार भारतीय टीम की सलामी जोड़ी ने 193 रनों साझेदारी करके अपनी फॉर्म के लोटने का इसारा कर दिया था। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजी रोहित शर्मा (95) और शिखर धवन (143) रनों की पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया है।

लेकिन 358 रनों के लक्ष्य के बाद सबको लगने लगा की आज भारत इस मैच को जीतकर इस सीरीज को अपने नाम कर लेगा। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्‍ट्रेलिया की टीम में मैदान पर चौकों और छक्कों से रनों का तुफान ला दिया। लेकिन इस जीत के असली हीरो ऑस्‍ट्रेलिया के बल्लेबाज एश्‍टन टर्नर ​थे। टर्नर की बल्लेबाजी के आगे भारतीय गेंदबाजों की हवा निकल गई और टर्नर ने भारत की जीत को हार में बदल दिया।


टर्नर ने 43 गेंदों पर पांच चौके और छह छक्‍के की मदद से 84 रन की तूफानी पारी खेलकर भारत अपनी टीम को जीत दिलाई है। इस जीत के साथ ऑस्‍ट्रेलिया इस सीरीज में जबरदस्त वापसी करते हुए सीरीज जीतने के लिए तैयार है। चौथे मैच में भारतीय टीम की खरबा फिडिंग के कारण भारत को मैच हारना पड़ा है। इस हार के बाद भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों को दर्शकों के गुस्से का शिकार होना पड़ा है। इस सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच फाइनल मैच होगा ​जो मैच जीतेगा वह सीरीज को जीतेगा।



Herald