Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंतिम 2-3 स्लॉट की प्रतिस्पर्धा, हमारे लिए अच्छा सिरदर्द : एमएसके प्रसाद

भारत के चयन समिति के प्रमुख, एमएसके प्रसाद ने कहा है, कि 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले विश्व कप के लिए उनके दिमाग में 12-13 खिलाड़ियों की छवि बिल्कुल पक्की है. उनका मानना है, कि सिर्फ दो तीन स्लॉट भरने के लिए उनके पास 6-7 खिलाड़ी है. हालाँकि, उन्होंने कहा है, कि 2-3 स्लॉट के लिए 6-7 खिलाड़ियों का होना एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है. उन्हें इसे अपने लिए एक अच्छा सिरदर्द बताया है.

अंतिम 2-3 स्लॉट की प्रतिस्पर्धा, हमारे लिए अच्छा सिरदर्द 

एमएसके प्रसाद से जब विश्व कप के लिए बचे 2-3 स्लॉट की प्रतिस्पर्धा को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने अपने बयान में कहा, “मैं स्पष्ट रूप से कह सकता हूं कि यह हमारे लिए एक अच्छा सिरदर्द हैं, हालाँकि, हमें सिर्फ संतुलित टीम की आवश्यकता है. यह एक मेगा इवेंट है और हम विश्व कप जीतना चाहते हैं, हमें सिर्फ दो-तीन स्लॉट अपने खोजने हैं और हमारे लिए यह दो-तीन स्लॉट चुनने महत्वपूर्ण होने जा रहे है.”

आईपीएल के बाद खिलाड़ियों को फिट रखने में कर रहे ध्यान केंद्रित

23 मार्च से आईपीएल 2019 शुरू होने जा रहा है, जो करीब 50 दिन तक चलेगा. आईपीएल में खिलाड़ियों के वर्कलोड को लेकर कहा, “यह एक लंबा टूर्नामेंट होने जा रहा है. इसलिए हमें सही इलेवन चुनने की भी जरूरत है, टीम का सही संतुलन बनाना जरुरी है. जो ज्यादा महत्वपूर्ण है वह यह है कि हमारे खिलाड़ियों को अगले 45 दिनों के लिए और आईपीएल के बाद फिट रहना होगा. ये ऐसी चीजें हैं जिन्हें हमें ध्यान में रखना चाहिए.”

रिजर्व खिलाड़ी होने जा रहे निर्णायक 

साथ ही भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा है, कि रिजर्व खिलाड़ी भी विश्व कप में काफी अहम रहेंगे. उन्होंने कहा है, कि सेम प्लेइंग इलेवन के साथ खेलना टीम के लिए संभव नहीं हो पायेगा.

उन्होंने अपनी बात बढ़ाते हुए आगे कहा, “मैं सभी मैच में खेलने के लिए एक ही प्लेइंग इलेवन की उम्मीद नहीं करता, हमें कुछ खिलाड़ियों को रोटेट भी करना होगा, इसलिए इस विश्व कप में रिजर्व खिलाड़ी भी निर्णायक होने जा रहे हैं.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post अंतिम 2-3 स्लॉट की प्रतिस्पर्धा, हमारे लिए अच्छा सिरदर्द : एमएसके प्रसाद appeared first on Sportzwiki.