भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच गुवाहाटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा, लेकिन अंत में इस मैच को इंग्लैंड की महिला टीम ने इस अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 1 रन से जीत लिया और इस मैच को जीतने के साथ ही तीन मैचों की टी-20 सीरीज को इंग्लैंड की टीम ने 3-0 के अंतर से अपने नाम कर लिया. बता दें, कि इससे पहले खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज को भारत की टीम 2-1 से जीता था.
इंग्लैंड टीम बना पाई थी मात्र 119 रन

इस मैच का टॉस इंग्लैंड की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 119 रन का स्कोर खड़ा किया.
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 27 गेंदों पर 29 रन की पारी टेमी बेयुमेंट ने खेली. वहीं एमी एलन जोन्स ने 21 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली.
डेनियल व्याट ने भी अपनी टीम के लिए 22 गेंदों पर पर 24 रन की पारी खेली. भारत के लिए अनुजा पाटिल ने 2 विकेट हासिल किये. हरलीन देओल ने भी टीम के लिए 2 विकेट हासिल किये. वहीं पूनम यादव और अनुजा पाटिल ने 1-1 विकेट हासिल किया.
भारत बना पाई मात्र 118 रन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को स्मृति मंधाना ने शानदार शुरूआत दिलाई उन्होंने टीम के लिए 39 गेंदों पर 58 रन की शानदार पारी खेली. लेकिन जैसे ही वह आउट हुई, वैसे ही भारतीय टीम बिखरने लगी और पूरी भारत की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 118 रन ही बना पाई. स्मृति मंधाना की शानदार पारी के बावजूद भारतीय टीम इस मैच को जीतने में कामयाब नहीं रही है.
भारत के लिए मिताली राज ने 32 गेंदों पर नाबाद 30 रन की पारी खेली. केट क्रॉस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर में मात्र 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किये.
यहाँ देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रोमांचक तीसरे टी-20 में मिली 1 रन की हार, इंग्लैंड ने किया 3-0 से क्लीन स्वीप appeared first on Sportzwiki.