Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड महिला टीम ने वनडे सीरीज हार का हिसाब किया चुकता, भारतीय महिला टीम को दूसरे टी20 में हराकर 2-0 की बनायी बढ़त

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों अपनी ही सरजमीं पर इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ दो-दो हाथ कर रही हैं जिसमें गुरुवार को दोनों ही टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला गया जिसमें इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

इंग्लैंड महिला टीम ने दूसरे टी20 मैच में भी दी भारत को मात

गुवाहाटी में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाजी नाकाम साबित हुई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। लेकिन भारत 111 रन ही बना सकी।

भारतीय महिला टीम के इस छोटे से लक्ष्य को इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20वें ओवर की 5 विकेट के नुकसान पर हासिल करते हुए सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

भारतीय महिला टीम की बल्लेबाजी फिर रही विफल

इंग्लैंड की कप्तान हैथर नाइट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लिश महिला टीम की कप्तान हेथर के फैसले को उनके गेंदबाजों ने पूरी तरह से सही साबित किया।

भारतीय महिला टीम की बल्लेबाजी की एक बार फिर से पोल खुल गई और कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सकी। भारतीय बल्लेबाजी की विफलता का आलम ये रहा कि टीम के लिए मिताली राज ने 20 रन सबसे ज्यादा बनाए। टीम निर्धारित 20 ओवर तो खेलने में कामयाब रही लेकिन 8 विकेट पर 111 रन ही बना सकी।

इंग्लैंड महिला टीम ने आसानी से किया भारतीय लक्ष्य को हासिल

तीन मैचों की वनडे सीरीज में हार का सामना करने वाली इंग्लिश टीम के लिए इस मैच को जीतकर टी20 सीरीज अपने नाम करने का अच्छा मौका था।  इंग्लिश टीम इस लक्ष्य के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी।

लेकिन इंग्लिश टीम की शुरुआत भी कुछ-कुछ भारतीय पारी जैसी ही रही और 56 रनों तक 4 विकेट गंवा दिए। लेकिन इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डेनियल वाएट क्रीज पर जमी रही।

डेनियल वाएट ने एक सिरा जिम्मेदारी के साथ थामे रखा और शानदार 64 रनों की नाबाद पारी खेल अपनी टीम को 5 गेंद रहते 5 विकेट से जीत दिला दी। भारत के लिए एकता बिष्ट ने 2 सफलताएं हासिल की।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post इंग्लैंड महिला टीम ने वनडे सीरीज हार का हिसाब किया चुकता, भारतीय महिला टीम को दूसरे टी20 में हराकर 2-0 की बनायी बढ़त appeared first on Sportzwiki.