अभी हाल में इंग्लैंड के खिलाफ़ शानदार प्रर्द्शन करने वाली वेस्टइंडीज की टीम के खिलाड़ी ब्रैथवेट ने कहा कि इस वर्ल्ड कप में हमारी टीम बहुत ही संतुलित टीम में से एक है | उन्होंने कहा की हमारी टीम ख़िताब जीतने की प्रमुख दावेदार तो नहीं है पर हमारी टीम वर्ल्ड कप जीत सकती है |
कोलकाता टीम के समारोह में शामिल हुए ब्रैथवेट

कोलकाता टीम के एक समारोह में शुक्रवार को शामिल हुए ब्रैथवेट ने एक पूछे गये सवाल के जवाब में कहा की –
“वेस्टइंडीज की टीम इस वर्ल्ड कप को जीतने की प्रमुख दावेदार नहीं है पर इस बार हमारी टीम बहुत ही संतुलित टीम है जो इस वर्ल्ड कप को जीत सकती है.“
वेस्टइंडीज के विस्फोटक हरफनमौला खिलाड़ी ब्रैथवेट इस बार आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे. ब्रैथवेट को केकेआर ने इस बार नीलामी मे 5 करोड़ रुपये की मोटी रकम मे खरीद कर अपनी टीम मे शामिल किया था.
इंग्लैंड से सीरिज बराबर करने के बाद टीम मे आया आत्मविश्वास

कोलकाता नाईट राइडर्स के इसी समारोह मे इस खिलाड़ी ने कहा कि
“कोलकाता से इस मैदान से उनकी अच्छी यादे जुड़ी हुयी हैं. 2016 मे इसी मैदान पर इंग्लैंड की टीम के खिलाफ वर्ल्ड-टी 20 के फ़ाइनल मैच में उन्होंने लगातार 4 बार बॉल को सीमा रेखा के पार किया था.”
ब्रैथवेट ने कहा कि
“एक बार से इसी मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करूँगा.”
पिछली सीरीज में शानदार फॉर्म थे ब्रैथवेट

इंग्लैंड के खिलाफ अभी हुए सीरिज मे ब्रैथवेट ने अच्छा प्रदर्शन करके सीरीज बराबर करने मे अहम् योगदान दिया था. 4 एकदिवसीय मैच में उन्होंने 36 बॉल पर 50 रन बनाये थे, इस मैच मे उनकी टीम 419 रनों के विशाल स्कोर का पीछा कर रही थी. इसी सीरिज से ब्रैथवेट ने वेस्टइंडीज की एकदिवसीय टीम मे वापसी की थी. वेस्टइंडीज की टी -20 टीम के कप्तान ब्रैथवेट ही हैं.
ब्रैथवेट ने इसी समारोह मे रसेल की तारीफ करते हुए कहा, कि
“वो इस समय टी -20 मे वर्ल्ड के सबसे बड़े खिलाड़ी है उनके साथ रह कर मै लगातार सिखने का प्रयास कर रहा हूँ.”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post वेस्टइंडीज के टी-20 कप्तान ने कहा वेस्टइंडीज नहीं विश्वकप 2019 का प्रबल दावेदार, लेकिन यह टीम जीत सकती है ट्रॉफी appeared first on Sportzwiki.