Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चिक्कारंगप्पा संयुक्त 20वें, शुभंकर संयुक्त 30वें स्थान पर

कुआलालंपुर
शुभंकर शर्मा मेबैंक चैंपियनशिप में अपने खिताब की रक्षा करने में नाकाम रहे लेकिन अंतिम दौर में दो अंडर 70 के स्कोर के साथ संयुक्त 30वें स्थान पर रहे। इस प्रदर्शन से नयी दिल्ली में गुरुवार से शुरू हो रहे इंडिया ओपन से पहले शुभंकर का मनोबल बढ़ेगा। उनका कुल स्कोर पांच अंडर 283 रहा। एस चिकारंगप्पा ने अंतिम दौर में तीन अंडर 69 के स्कोर से कुल सात अंडर 281 के स्कोर से संयुक्त 22वां स्थान हासिल किया।