Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया टी 20 सीरीज हारने के बाद वीरेंद्र सहवाग का नया वीडियो हो रहा है वायरल, देखें  

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हाल ही में खेली गई दो मैचों कि टी 20 सीरीज के दूसरे और आखिरी मैच टी 20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज करके सीरीज को 2-0 अपने नाम कर लिया। अब दोनों टीमो के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। लेकिन इस बीच ही हाल ही में वीरेंद्र सहवाग का नया वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। आपको बता दे इस नए वीडियो में वो टीम इंडिया से गुजारिश करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दे कि इससे पहले भी उनके काफी वीडियो आ चुके है।

पहले वायरल हुए वीडियो में वीरेंद्र सहवाग कुछ बच्चों को खिलाते हुए नजर आ रहे थे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की जर्सी पहन रखी थी। साथ ही माना जा रहा है कि इस एड में वीरेंद्र सहवाग ये कहने का प्रयास कर रहे थे कि अब ऑस्ट्रेलिया टीम भारत के घर में है जहां हम उनकी बेबीसिटिंग कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया टीम द्वारा टी20 सीरीज में किया गया प्रदर्शन के बाद उनका अंदाज बदल गया है। और इस बीच ही उनका नया वीडियो वयरल हो रहा है उस में वह कह रहें है कि 'हेलो, भाई क्या कर रहे हो तुम लोग यार? मैंने इतने एड में बोल दिया कि हमलोग बेबीसिटिंग करेंगे, और तुम..भाई देख लो, मरवा मत देना यार।'

आपको बता दे कि वीरेंद्र सहवाग के इस मस्ती भरे एड वीडियो में वह भारतीय टीम को ये बताने की कोशिश करते हैं कि आगामी वनडे सीरीज में भी टीम का हाल टी20 सीरीज ना हो। आपको बता दे कि भारत के लिए विश्वकप से पहले ये अतिंम सीरीज है इसलिए भारतीय टीम हर हाल में ये सीरीज जीतना चाहेगी।

ये भी देखें

इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में बनाया छक्कों का ये विश्व रिकॉर्ड

इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने 5 गेंदों में तोड़ दिया वेस्टइंडीज के जीत का सपना

PSL का मैच देखने दुबई स्टेडियम पहुंचे दो भारतीय को अंदर घुसने से रोका



Herald