वर्ष 2009 में पाकिस्तान के लाहौर स्थित गद्दाफी स्टेडियम के बाहर श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर आतंकवादियों ने राइफल और ग्रेनेड से हमला कर दिया था. जिसमें 8 पाकिस्तानी पुलिस कर्मियों की मौत हो गयी थी और 6 श्रीलंकाई खिलाड़ी घायल हो गये थे. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में लाहौर 2009 टेस्ट में खेलने वाली श्रीलंकाई टीम की प्लेइंग इलेवन के बारे में बताएंगे.
मलिंदा वारनपुरा

मलिंदा वारनपुरा आक्रामक बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज थे. हालाँकि, इस घटना के बाद वह श्रीलंकाई टीम के लिए लम्बा नहीं खेल सके थे. वह 39 साल के हैं. वर्तमान में वह कोलंबो के सेंट पीटर्स कॉलेज के वर्तमान कोच हैं.
थरंगा पर्नविताना

थरंगा पर्नविताना इस हमले में चोटिल हो गए थे. उन्हें गोली लगी थी, हालाँकि, इसके बावजूद उन्होंने वापसी की थी और भारत के खिलाफ एक शानदार शतक भी बनाया था. फिलहाल वह 2012 से श्रीलंकाई टीम से बाहर चल रहे हैं. हालाँकि, अपनी घरेलू टीम कैंडी के लिए वह खेल रहे हैं.

कुमार संगकारा श्रीलंकाई क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. इस हमले के बाद उनका करियर और ज्यादा शानदार रहा था. वर्तमान समय में वह कमेंट्री में अपना करियर बनाने में लगे हैं.
महेला जयवर्धने

महेला जयवर्धने वर्तमान समय में एक लोकप्रिय कोच बन गए है. वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के कोच है. वह अन्य टी-20 लीग में भी कोचिंग की भूमिका निभा रहे हैं.
थिलन समरवीरा

थिलन समरवीरा अपने समय में श्रीलंकाई टीम के मुख्य टेस्ट खिलाड़ियों में से एक थे. फिलहाल वह श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाजी कोच है. वह बांग्लादेश टीम के भी बल्लेबाजी कोच रह चुके हैं.
तिलकरत्ने दिलशान

दिलशान ने साल 2016 में ही सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास लिया था. हालाँकि, संन्यास के बाद वह राजनीति में अपना करियर बना रहे हैं. वह महिंदा राजपक्षे की पार्टी श्रीलंका पोडुजना पेरमुना पार्टी में शामिल हो गए है.
प्रसन्ना जयवर्धने

प्रसन्ना जयवर्धने ने श्रीलंकाई टीम के लिए साल 2015 में अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था. प्रसन्ना जयवर्धने अक्टूबर 2018 से श्रीलंकाई टीम के विकेटकीपिंग कोच है.
थिलन तुषारा

38 वर्षीय ने आखिरी बार 2010 में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था. बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने आईपीएल 2009 भी खेला था. वर्तमान समय में तुषारा अब मूर्स स्पोर्ट्स क्लब से खेल रहे हैं.

मुथैया मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 800 विकेट हासिल किये हुए हैं. वह वर्तमान समय में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के गेंदबाजी कोच है.
अजंता मेंडिस

अजंता मेंडिस ने अपने डेब्यू के बाद एक-दो सालों तक अपनी घुमती हुई गेंदों से तहलका मचा दिया था. प्रतिभाशाली खिलाड़ी अजंता मेंडिस अब श्रीलंकाई सेना में लेफ्टिनेंट है.
दिलहारा फर्नांडो

दिलहारा फर्नांडो श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण का एक अभिन्न हिस्सा थे. फर्नांडो मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल का भी हिस्सा थे. आखिरी बार उन्होंने साल 2016 में अपने देश के लिए खेला था. हालाँकि, तब से वह श्रीलंकाई टीम से बाहर चल रहे हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post लाहौर टेस्ट 2009: जाने अब कहाँ है श्रीलंका के वो खिलाड़ी जिन पर पाकिस्तान में हुआ था आतंकी हमला appeared first on Sportzwiki.