भारतीय टीम ने 28 साल के लंबे इंतजार के बाद 2011 में विश्व कप जीता. विश्व कप के कप्तान उस समय महेंद्र सिंह धोनी थे. उनका वो छक्का भला कौन भूल सकता है. जिसने भारत को विश्व कप दिलाया. वो 2019 विश्व कप के लिए टीम का हिस्सा हो सकते हैं. उनके हालिया प्रदर्शन से तो यही लगता है.
आज हम उन 15 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो विश्व कप 2011 में भारतीय टीम का हिस्सा थे. लेकिन अब कहाँ हैं.
1.महेंद्र सिंह धोनी(कप्तान)

उस समय भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अभी भी भारत के लिए टी-20 और वनडे खेलते हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. और अब कप्तानी भी नहीं करते विश्व कप 2019 में उनको टीम का हिस्सा माना जा रहा है. वो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की भी कप्तानी करते हैं.
2. गौतम गंभीर

भारतीय टीम के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज का उस समय बल्ला जमकर बोला करता था. 2007 में भारतीय टीम को टी-20 विश्व कप दिलाने में इस खिलाड़ी ने अहम भूमिका निभाई थी. उसके बाद 2011 के विश्व कप में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया. अभी कुछ दिन पहले गंभीर ने संन्यास ले लिया. और वो क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में दीखते हैं.
3.युवराज सिंह

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक युवराज सिंह उस समय शानदार फॉर्म में थे. भारतीय टीम के लिए 304 मैच खेलने वाला यह खिलाड़ी अभी टीम से बाहर चल रहा है. उनकी बढ़ती उम्र और गिरता फॉर्म को देखते हुए टीम में उनकी वापसी अब संभव नहीं लगती.
4.हरभजन सिंह

भारतीय टीम के स्पिनर हरभजन सिंह को आजकल हम क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में देखते हैं. आईपीएल में वो चेन्नई के लिए खेला करते हैं. 2011 विश्व कप में वो टीम का अहम हिस्सा थे.
5.जहीर खान

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने 2015 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया. अभी कुछ दिन पहले जहीर खान टी-10 लीग खेलते हुए नजर आएं थे. वो भी क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में देखे जा सकते हैं. 2011 विश्व कप में उनकी शानदार गेंदबाजी ने भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.
6.मुनाफ पटेल

मुनाफ पटेल भारतीय टीम के लिए 2007 और 2011 का 50 ओवर का विश्व कप भी खेला है. उन्होंने कुछ दिन पहले क्रिकेट से संन्यास ले लिया.उनकी शानदार गेंदबाजी ने 2011 विश्व कप के कई मैच में भारत को जीत दिलाई थी.
7. सुरेश रैना

भारतीय टीम का यह खिलाड़ी भारतीय टीम से बाहर चल रहा है. वो लगातार टीम में आने प्रयाश कर रहे हैं, लेकिन उस समय ऐसा नहीं था. वो भारतीय टीम के अहम बल्लेबाजों में से एक थे. पिछले कुछ दिनों से वो टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ मैच में महत्वपूर्ण रन बनाए थे.
8. सचिन तेंदुलकर

भारतीय टीम के भगवान कहे जाने वाला खिलाड़ी इस समय आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के मेंटोर है. उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. उनको भारतीय टीम का सबसे बड़ा सम्मान भारत रत्न भी दिया गया है.
9. श्रीसंत

विश्वकप 2011 का फाइनल वन-डे श्रीसंत के करियर का आखिरी एकदिवसीय मैच साबित हुआ। 2013 आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्हें आजीवन रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया. अभी कुछ दिन पहले वो टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा थे.
10.विराट कोहली

विराट कोहली इस समय भारतीय टीम के कप्तान हैं. इसके साथ ही वो इस समय विश्व के दिग्गज बल्लेबाजों में उनका नाम लिया जाता है. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर पहली बार टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया है.
11. वीरेन्द्र सहवाग

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्हें कमेंट्री करते हुए भी देखा जाता है. वे सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के माध्यम से बच्चों को क्रिकेट भी सिखाते हैं. पिछले आईपीएल में वो पंजाब के मेंटर के रूप में कार्यरत थे.
12. पीयूष चावला

उस समय भारतीय टीम के लेग स्पिनर के रूप में इस खिलाड़ी ने टीम में अपनी जगह बनाई थी. इस समय वो आईपीएल में कोलकता के लिए खेलते हैं.
13. आर अश्विन

भारतीय टीम का ये स्पिन गेंदबाज इस समय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा है. हालांकि वो वनडे और टी-20 टीम से बाहर चलते हैं. लेकिन टेस्ट में ये खिलाड़ी बेस्ट है. आईपीएल में वो पंजाब टीम के कप्तान के रूप में खेलते हैं.
14. आशीष नेहरा

भारतीय टीम का ये पूर्व दिग्गज गेंदबाज क्रिकेट से सन्यास ले चूका है. इस समय यह खिलाड़ी क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में नजर आता है. वो आईपीएल में बेंगलुरु टीम के साथ भी जुड़े हैं.
15. युसूफ पठान

भारतीय टीम का ये खिलाड़ी काफी दिनों से टीम से बाहर चल रहा है. आईपीएल में पठान हैदराबाद की ओर से खेलते हैं. वो टीम में वापस आने का प्रयाश कर रहे हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post 2011 विश्वकप जीतने वाले 15 सदस्यीय टीम के धोनी और विराट हैं टीम इंडिया का हिस्सा, जाने कहाँ है बाकी के 13 खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.