हाल में ही श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हुई हैं. इस वनडे सीरीज को साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 5-0 से जीत लिया था. श्रीलंका के इस खराब प्रदर्शन के बाद लसिथ मलिंगा की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं और उन्हें कप्तानी से हटाने की मांग की जा रही है.
विश्व कप में करुणारत्ने हो सकते हैं श्रीलंका के कप्तान

विश्व कप 2019 में श्रीलंका की कप्तानी दिमुथ करुणारत्ने को मिल सकती है. इस बात के संकेत खुद दिमुथ करुणारत्ने ने अपने एक बयान में दिए है.
करुणारत्ने ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से अपने एक बयान में कहा,
“चयनकर्ताओं ने कुछ भी पुष्टि नहीं की है, लेकिन उन्होंने मुझे वनडे का कप्तान बनने की संभावना को ध्यान में रखने के लिए कहा है.”
चयनकर्ताओं ने मुझे घरेलू टूर्नामेंट खेलने के लिए कहा है. इसके बाद ही मेरे विश्व कप टीम में चुने जाने का फैसला होगा. मुझे विश्व कप टीम के लिए चुना जाता है, तो उसके बाद मुझे शिविर का हिस्सा बनना होगा और प्रशिक्षण लेने होंगे.”
अफ्रीका की धरती पर श्रीलंका को 2-0 से जीताई थी सीरीज

बता दें, कि हाल में ही दिमुथ करुणारत्ने ने अपनी कप्तानी में श्रीलंका की टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्ही की धरती पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीताई थी.
इस सीरीज में करुणारत्ने की शानदार कप्तानी को देख श्रीलंका के चयनकर्ता उन्हें विश्व कप 2019 में श्रीलंका का कप्तान बनाने पर विचार कर रहे हैं. उन्हें दिनेश चांदीमल की जगह टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था.
2015 से नहीं खेला वनडे क्रिकेट

बता दें, कि दिमुथ करुणारत्ने ने साल 2015 से वनडे क्रिकेट नहीं खेला हैं. उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच 1 मार्च 2015 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था.
उन्होंने श्रीलंका के लिए अपने खेले 17 वनडे मैचों में 15.83 की औसत व 68.59 के स्ट्राइक रेट से 190 रन बनाये हुए हैं.
वह टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंकाई टीम का अहम हिस्सा है. उन्होंने अपने खेले 60 टेस्ट मैचों में 36.05 की औसत से 4074 रन बनाये हुए हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post 2015 से वनडे टीम से बाहर चल रहा यह खिलाड़ी विश्व कप 2019 में हो सकता है श्रीलंका का कप्तान! appeared first on Sportzwiki.