Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली और शिखर धवन जैसे दिग्गजों को पछाड़ ऋषभ पंत ने जीता ‘स्पोर्ट्स मैन ऑफ़ द ईयर’ 2018 का अवार्ड

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2019 का अपना शानदार आगाज किया था. उन्होंने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को उन्ही के घर पर हराया था. दिल्ली कैपिटल्स की इस जीत में ऋषभ पंत ने अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने इस मैच में 27 गेंदों पर 78 रन की पारी खेली थी. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 7 चौके और 7 छक्के लगाये थे.

पंत को मिला ‘स्पोर्ट्स मैन ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड

इसी बीच ऋषभ पंत के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है. दरअसल, उन्हें साल 2018 के ‘स्पोर्ट्स मैन ऑफ़ द ईयर’ अवार्ड से नवाजा गया है. उन्हें यह अवार्ड दिल्ली स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन से मिला है.

इस बात की जानकारी खुद दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी है. दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत के अवार्ड लेने की तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, “ऋषभ पंत को दिल्ली स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन की तरफ से साल 2018 का ‘स्पोर्ट्स मैन ऑफ़ द ईयर’ अवार्ड मिला है.”

यहाँ देखें दिल्ली कैपिटल्स का ट्वीट 

IPL-12: Pant's feat, Delhi beat Mumbai by 37 runs

2018 में ऋषभ पंत का रहा था शानदार प्रदर्शन 

Pant took the opportunity with both hands: Saha

ऋषभ पंत का साल 2018 काफी अच्छा रहा था. पहले उन्होंने आईपीएल 2018 में जमकर रन बनाये थे और केन विलियमसन के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे.

इसके बाद ऋषभ पंत ने साल 2018 में ही अपना वनडे और टेस्ट डेब्यू किया था. टेस्ट क्रिकेट में वह काफी सफल रहे और उन्होंने इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया की धरती पर शतक लगाया था.

फिलहाल वह आईपीएल 2019 खेलने में व्यस्त हैं और उनसे दिल्ली कैपिटल्स की टीम को इस सीजन काफी उम्मीदें हैं. वह दिल्ली कैपिटल्स के सबसे प्रमुख बल्लेबाजों में से एक है. इस सीजन वह ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदारों में से भी एक रहेंगे.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post विराट कोहली और शिखर धवन जैसे दिग्गजों को पछाड़ ऋषभ पंत ने जीता ‘स्पोर्ट्स मैन ऑफ़ द ईयर’ 2018 का अवार्ड appeared first on Sportzwiki.