दुनिया की सबसे बेहतरीन क्रिकेट लीग आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में ब्रेंडन मैकुलम की 158 रनों की पारी ने इस टूर्नामेंट को रोचक बना दिया। इसी सीजन में एक और बड़ा रिकॉर्ड बना था और वह रिकॉर्ड आज तक नहीं टूटा है। यह है आईपीएल के किसी गेंदबाज द्वारा एक मैच में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन का।
पाकिस्तान गेंदबाज के नाम रिकॉर्ड

आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर के नाम एक मैच में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था।
4 मई 2008 को जयपुर के सवाईं मान सिंह स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तनवीर ने लाजवाब गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, जो कि आईपीएल के इतिहास में किसी भी गेंदबाज द्वारा किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
इन्हें बनाया था शिकार

चेन्नई की टीम आईपीएल की सबसे मजबूत टीम में गिनी जाती है। पहले सीजन में भी उनके पास एक से बढकर एक खिलाड़ी थे। उस मैच में तनवीर ने अपने पहले ही ओवर में पार्थिव पटेल और स्टीवन फ्लेमिंग को पवेलियन भेज दिया।
इसके बाद उन्होंने विद्युत् शिवरामकृष्णन, एल्बी मोर्कल, मुथैया मुरलीधरन और मखाया एंटिनी को आउट किया। उनकी इस गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान ने इस मैच को 8 विकेट से जीता था।
आईपीएल में सिर्फ एक गेंदबाज पहुंचा पास

अभी तक हुए आईपीएल के 11 सीजन में सोहेल तनवीर के अलावा सिर्फ एक ही गेंदबाज पारी में 6 विकेट ले पाया है। ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिन गेंदबाज एडम जम्पा ने 2016 में यह कारनाम किया था।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गये मैच में उन्होंने चार ओवर में 19 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट किया था। आईपीएल के 12वें सीजन में सभी टीमों के पास एक से बढकर एक गेंदबाज हैं और देखने की वाली है कि कोई तनवीर का रिकॉर्ड तोड़ता है या नहीं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: पिछले 11 सालों से अटूट है ये रिकॉर्ड, आज तक तोड़ नहीं सका कोई खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.