Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में अब तक की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी मुंबई इंडियंस, ये रही 11 सदस्यीय टीम

आईपीएल 2019 की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जायेगा। वहीं मैच के दूसरे दिन टूर्नामेंट के तीन बार की विजेता मुंबई इंडियंस और अभी तक एक भी फाइनल नहीं खेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा।

आईये आपको इस मैच के लिए मुंबई की संभावित एकादश के बारे में बताते हैं।

रोहित शर्मा (कप्तान)

दुनिया के सबसे बेहतरीन सीमित ओवरों के बल्लेबाजों में गिने जाने वाले रोहित शर्मा इस साल मुंबई के लिए सलामी बल्लेबाजी करेंगे। रोहित टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक और रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। वह अपनी बल्लेबाजी से मुंबई को शानदार शुरुआत दिलवाना चाहेंगे।

क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर)

मुंबई इंडियंस ने इस साल नीलामी से पहले ट्रेंड में आरसीबी से क्विंटन डीकॉक को अपने साथ जोड़ा है। दक्षिण अफ्रीका के इस विकेट कीपर बल्लेबाज का हालिया फॉर्म शानदार है और उन्होंने पिछले 6 वनडे में 5 बार 50 का आंकड़ा पार किया है।

इशान किशन

मुंबई इंडियंस के लिए युवा इशान किशन ने पिछले सीजन विकेटकीपर की जिम्मेदारी सम्भाली थी। हालाँकि, ग्राउंड में भी अच्छे फील्डर हैं और डीकॉक के आने के बाद वह ग्राउंड में फील्डिंग करते दिख सकते हैं। नंबर तीन पर आकर वह टीम को बड़ा स्कोर बनाने में मदद करना चाहेंगे।

युवराज सिंह

लगातार फॉर्म से जूझ रहे युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने नीलामी में बेस प्राइस पर खरीदा था। युवी का हालिया फॉर्म भले ही अच्छा नहीं रहा है लेकिन वह एक मैच विनर हैं और मुंबई उन्हें नंबर चार पर मौका दे सकती है।

सूर्यकुमार यादव

सूर्या ने पिछले सीजन मुंबई के लिए सलामी बल्लेबाज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इस सीजन रोहित के सलामी बल्लेबाजी करने की वजह से वह मध्यक्रम में खेलेंगे और उनपर मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी होगी।

क्रुनाल पांड्या

क्रुनाल पांड्या मुंबई इंडियंस टीम के अभिन्न अंग हैं। मुंबई के साथ ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी और अभी भी टीम का हिस्सा हैं। वह गेंद और बल्ले दोनों से टीम के लिए योगदान देना चाहेंगे।

हार्दिक पांड्या

चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर रहे हार्दिक पांड्या पहले मैच में खेलते नजर आयेंगे। हार्दिक ने पिछले सीजन बल्ले के साथ ही गेंद से भी जबरदस्त प्रदर्शन किया था। अब इस सीजन के पहले मैच में भी उसे जारी रखना चाहेंगे।

बेन कटिंग

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की गहराई इससे पता चलती है कि बेन कटिंग जैसा बल्लेबाज 8वें नंबर पर उतर सकता है। कटिंग ने बिग बैश में शानदार प्रदर्शन किया था और इसी वजह से पोलार्ड से पहले उन्हें टीम में मौका मिल सकता है।

मिचेल मैक्लेंघन

कीवी तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेंघन ने भी मुंबई के लिए लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लसिथ मलिंगा शुरूआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे और इसी वजह से टीम को शुरूआती सफलता दिलाने की जिम्मेदारी मिचेल के कंधों पर होगी।

मयंक मार्कंडे

मुंबई इंडियंस के लिए पिछले सीजन में डेब्यू करने वाले युवा मयंक मार्कंडे ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। इसी वजह से उन्हें भारत के लिए भी खेलने का मौका मिला। इस सीजन में एक और जोरदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह पक्की करना चाहेंगे।

जसप्रीत बुमराह

इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले जसप्रीत बुमराह मुंबई के सबसे बड़े हथियार हैं। पहले मैच में दिल्ली को अच्छा प्रदर्शन करना है तो इस गेंदबाज से सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में अब तक की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी मुंबई इंडियंस, ये रही 11 सदस्यीय टीम appeared first on Sportzwiki.