Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

माइक हसी ने चुनी विश्व कप 2019 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम, इन दो स्टार खिलाड़ियों को किया बाहर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी माइक हसी ने विश्व कप 2019 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम चुनी है. बता दें, कि माइक हसी ने ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए 79 टेस्ट मैच, 185 वनडे मैच और 38 टी-20 मैच खेले हुए हैं. उन्होंने भारत की विश्व कप टीम का कप्तान विराट कोहली को ही बनाया है. हालाँकि, उनकी 15 सदस्यीय टीम में कई चौंकाने वाले फैसले भी देखने को मिले हैं.

ऋषभ पंत को किया बाहर, दिनेश कार्तिक को दी जगह 

क्रिकबज को दिए गए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी है. उन्होंने सभी को हैरान करते हुए ऋषभ पंत को अपनी विश्व कप टीम में जगह नहीं दी हैं.

माइक हसी ने दिनेश कार्तिक को अपनी टीम में शामिल किया हैं. बता दें, कि दिनेश कार्तिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल रहे हैं. जिसकी वजह से माना जा रहा है, कि चयनकर्ता विश्व कप 2019 में बैक-अप विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत को लेकर जायेंगे.

हालाँकि, माइक हसी ने भारतीय टीम के चयनकर्ताओं की सोच को दरकिनार करते हुए दिनेश कार्तिक को अपनी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है.

शंकर को किया नजरंदाज, तो राहुल, जडेजा को दी जगह 

माइक हसी ने अपनी इस टीम में ऑलराउंडर विजय शंकर को भी जगह नहीं दी हैं. बता दें, कि न्यूजीलैंड दौरे में विजय शंकर ने अपनी बल्लेबाजी और फील्डिंग से सभी को प्रभावित किया था.

माइक हसी ने अपनी विश्व टीम में बैक ओपनर के तौर पर केएल राहुल को जगह दी हैं. वहीं रविन्द्र जडेजा को हसी ने अपनी टीम में शामिल किया हैं.

बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की 15 सदस्यीय टीम में रविन्द्र जडेजा, केएल राहुल और विजय शंकर तीनों को ही शामिल किया गया हैं.

इस प्रकार है विश्व कप 2019 के लिए माइक हसी की भारतीय टीम 

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अम्बाती रायडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, रविन्द्र जडेजा

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post माइक हसी ने चुनी विश्व कप 2019 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम, इन दो स्टार खिलाड़ियों को किया बाहर appeared first on Sportzwiki.