Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप 2019- सौरव गांगुली ने चुनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम, रोहित और धवन को जगह देने पर कही ये बात

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में इसी साल कुछ ही महीनों में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का आयोजन होना है। विश्व कप के लिए सबसे प्रबल दावेदार टीमों में से एक भारतीय क्रिकेट टीम के संयोजन को लेकर इन दिनों हर कई अपनी-अपनी तरफ से प्रतिक्रिया दे रहा है।

सौरव गांगुली ने भारतीय टीम की विश्व कप स्क्वॉड को सुझाया

भारतीय टीम विश्व कप के लिए मजबूती के साथ तैयार हैं और भारतीय टीम के विश्व कप स्क्वॉड के लिए बहुत कम ऐसे नाम होंगे जिनको लेकर विचार करने की जरूरत पड़ेगी।

लेकिन भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी अपनी-अपनी स्क्वॉड सामने रख रहे हैं जिनको विश्व कप में खेलना चाहिए। इसी के तहत भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी स्क्वॉड को सुझाया है।

गेंदबाजी को लेकर…

सौरव गांगुली ने भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण को काफी सराहा है और इसको लेकर कहा कि “भारतीय तेज आक्रमण शानदार है। चाहे उसका बुमराह हो या शमी, भारतीय पेसर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पेसर्स इंग्लैंड में टीम के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका में खेलेंगे।”

ओपनिंग को लेकर…

सौरव गांगुली ने भारतीय टीम की सलामी जोड़ी को लेकर कहा कि “ओपनिंग कॉम्बिनेशनल को इधर-उधर नहीं करना चाहिए। रोहित शर्मा और शिखर धवन भारत को तेज शुरुआत देने के लिए एक आदर्श जोड़ी है। लेकिन केएल राहुल भी वहां हैं। शिखर और रोहित को ओपन करना चाहिए। दोनों के अलावा राहुल एक और बल्लेबाज हैं जो ओपनिंग कर सकते हैं।”

नंबर तीन को लेकर…

सौरव गांगुली ने विराट कोहली और नंबर तीन बल्लेबाजी को लेकर कहा कि “विराट तो विराट हैं। वो अपने खेल के शीर्ष पर हैं। विराट को अपने सामान्य नंबर 3 स्लॉट पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए। रायडू 4 पर, धोनी 5 पर और केदार 6 नंबर पर बल्लेबाजी करें।”

विजय शंकर को लेकर…

इसके साथ ही सौरव गांगुली रविन्द्र जडेजा तो विश्व कप की टीम का हिस्सा नहीं मानते हैं। दादा ने कहा कि “रविन्द्र जडेजा को विश्व कप टीम में नहीं होना चाहिए। नागपुर मैच में विजय शंकर ने बढ़िया गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि विजय अपने विश्वकप के हकदार हैं।”

दावेदार को लेकर…

गांगुली ने अंत में अपनी फेवरेट टीम के बारे में कहा कि “भारत सुनिश्चित रूप से फेवरेट में से एक हैं। लेकिन वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका भी मिश्रण में हैं। हाल के दिनों में श्रीलंका ने भयानक रूप दिखाया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को हराया। मुझे लगता है कि ये एक शानदार विश्व कप होगा।”

ऑस्ट्रेलिया टीम को लेकर…

ऑस्ट्रेलिया की टीम को लेकर गांगुली ने कहा कि “ऑस्ट्रेलिया एक मुश्किल पैच के माध्यम से जा सकता है। लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि स्मिथ और वार्नर की वापसी टीम के पूरे रंगमंच को बदल देगी और पहले से ही मैक्सवेल के साथ वो पूरी तरह से अलग पोशाक में नजर आएंगे।”

गांगुली के द्वारा चुनी गई स्क्वॉड

रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली, अंबाती रायडू, महेन्द्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, उमेश याद

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post विश्व कप 2019- सौरव गांगुली ने चुनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम, रोहित और धवन को जगह देने पर कही ये बात appeared first on Sportzwiki.