Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019 : इस टीम ने सौरव गांगुली को बनाया आईपीएल 2019 के लिए अपना सलाहकार

दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल इतिहास की सबसे कमजोर टीमों में से एक रही है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम कभी भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम आजतक आईपीएल के फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई है. वह आईपीएल इतिहास की सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम भी है.

हालाँकि, इस आईपीएल से पहले दिल्ली ने अपनी टीम में कई बड़े बदलाव किये हैं. जहां उन्होंने इस बार अपनी टीम का नाम चेंज किया है. वहीं मोहम्मद कैफ को भी बतौर सहायक कोच टीम में जोड़ा है.

दिल्ली की टीम से बतौर सलाहकार जुड़े गांगुली 

इस बीच बड़ी खबर यह है, कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बतौर सलाहकार सौरव गांगुली को आईपीएल 2019 के लिए अपनी टीम से जोड़ा है.

वह टीम के खिलाड़ियों को सलाह देंगे और क्रिकेट की बारीकियां सिखायेंगे. टीम के पास पहले से ही मुख्य कोच के रूप में रिकी पोंटिंग है. वहीं सहायक कोच के रूप में मोहम्मद कैफ है.

दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ जुड़ने पर सौरव गांगुली ने अपने एक बयान में कहा, “मैं इस टीम के साथ जुड़कर बहुत खुश हूँ. खिलाड़ियों और स्पोर्टिंग स्टाफ के साथ काम करने में मजा आएगा.”


गांगुली को 59 आईपीएल मैचों का अनुभव

सौरव गांगुली को कुल 59 आईपीएल मैचों का अनुभव है. उन्होंने अपने खेले 59 मैचों में 25.45 की औसत व 106.80 के स्ट्राइक रेट से 1349 रन बनाये हुए हैं. वह आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स और पुणे सुपर वरियर्स टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं.

टीम को आईपीएल 2019 का दिलाना चाहेंगे ख़िताब 

Ganguly applauds India's historic victory in Australia

पिछले साल के आईपीएल की मेघा नीलामी में उम्मीद थी, कि दिल्ली कैपिटल्स एक अच्छी टीम खरीदेगी और आईपीएल 2018 में शानदार प्रदर्शन करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2018 में भी जूझती हुई नजर आई थी और अपने 14 मैचों में से मात्र 5 मैचों में ही जीत हासिल कर पाई थी. दिल्ली कैपिटल्स टीम आईपीएल 2018 में 8वें स्थान पर रही थी.

हालाँकि, अब सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2019 का ख़िताब दिलाना चाहेंगे और पहली बार आईपीएल का चैंपियन बनाना चाहेंगे.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post आईपीएल 2019 : इस टीम ने सौरव गांगुली को बनाया आईपीएल 2019 के लिए अपना सलाहकार appeared first on Sportzwiki.