आईपीएल के 12वें संस्करण की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है। इससे पहले सभी टीमों ने अपने कप्तान की घोषणा कर दी थी लेकिन 2016 की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पर अभी भी सवाल बना हुआ था। टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर थे, लेकिन उनके बैन होने के बाद केन विलियमसन को टीम की कमान मिली थी। इस सीजन में भी विलियमसन ही टीम के कप्तान रहेंगे।
लक्ष्मण ने की घोषणा

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण ने घोषणा कर दी है कि केन विलियमसन ही टीम के कप्तान होंगे। केन की कप्तानी में टीम पिछले सीजन फाइनल तक पहुंची थी।
डेविड वॉर्नर पर बैन लगने के बाद केन विलियमसन की टीम की कमान मिली थी। हालाँकि, वॉर्नर की इस सीजन वापसी हो रही है और इसी वजह से उन्हें कप्तानी मिलने की बात हो रही थी। अब लक्ष्मण ने इसपर विराम लगा दिया है।
उपकप्तान भी नहीं रहे वॉर्नर

डेविड वॉर्नर टीम में वापसी के बाद अब उपकप्तान भी नहीं रहे। टीम की उपकप्तानी भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को मिली है। इसके बारे में कोई आधिकारिक ऐलान तो नहीं किया गया है।
इसके बावजूद केन विलियमसन की गैरमौजूदगी में आईपीएल कप्तानों के कार्यक्रम में भुवी पहुंचे। इसके बाद ईएसपीएन ने अपनी रिपोर्ट में भी खुलासा किया है कि भुवनेश्वर कुमार ही टीम के कप्तान होंगे।
Bhuvneshwar Kumar appointed as Kane Williamson’s deputy for the Sunrisers Hyderabadhttps://t.co/X7TE8fvj5W #IPL2019 pic.twitter.com/9qJ0SyZM40
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 23, 2019
केकेआर से पहला मैच

आईपीएल 2016 की विजेता और गत उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में अपने अभियान की शुरुआत कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन में करेगी। यह मुकाबले 25 मार्च को रात 8 बजे से खेला जायेगा।
इस मैच के लिए केन विलियमसन भी भारत पहुँच चुके हैं। वह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गये थे और इसी वजह से पहले मैच में उनके खेलने पर स्थिति साफ़ नहीं हुई है।
The post आईपीएल 2019: सनराइजर्स हैदराबाद ने किया आईपीएल 2019 के लिए कप्तान और उपकप्तान के नाम की घोषणा, दिग्गज को सौंपी जिम्मेदारी appeared first on Sportzwiki.