Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: टूर्नामेंट शुरू होने से 24 घंटे पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी 6 मैच के लिए बाहर

आईपीएल के 12वें संस्करण के शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा हुआ है। टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जायेगा। वहीं दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा। इस मैच से पहले मुंबई की टीम को बड़ा झटका लगा है।

6 मैच से बाहर दिग्गज

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज लसिथ मलिंगा आईपीएल के शुरूआती मैचों से बाहर हो गये हैं। वह टूर्नामेंट के पहले 6 मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। उन्हें मुंबई ने नीलामी में 2 करोड़ में खरीदा था।

मलिंगा पिछले सीजन नीलामी में अनसोल्ड रहे थे। इसके बाद मुंबई ने उन्हें मेंटर के रूप में अपने साथ जोड़ा था। इस साल उन्हें नीलामी में खरीदने के बाद उनके खेलने की उम्मीद जताई जा रही थी।

श्रीलंका बोर्ड की वजह से किया फैसला

लसिथ मलिंगा के आईपीएल से बाहर होने की वजह कोई चोट या फिटनेस नहीं है बल्कि उन्होंने श्रीलंका टीम में चयन की वजह से यह फैसला किया है। श्रीलंका के चयनकर्ताओं ने घोषणा की थी कि विश्व कप में चयन का पात्र होने के लिए खिलाड़ियों घरेलू वनडे टूर्नामेंट खेलनी पड़ेगी।

मलिंगा श्रीलंका के प्रमुख तेज गेंदबाज होने के साथ ही टीम के कप्तान भी हैं। इसी वजह से उन्होंने आईपीएल को छोड़कर अपनी घरेलू वनडे टूर्नामेंट में खेलने का फैसला किया है।

लसिथ मलिंगा ने दिया बयान

लसिथ मलिंगा

श्रीलंका और मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने अपने आईपीएल के 6 मैच में नहीं खेलने के फैसले के बारे में बयान दिया है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो से उन्होंने कहा

“मैंने आईपीएल में खेलने के लिए बोर्ड से मेरे लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र मांगा था, लेकिन सभी खिलाड़ी जो विश्व कप में जाना चाहते हैं, उन्हें प्रांतीय टूर्नामेंट में खेलना पड़ेगा। मैंने बोर्ड से मुंबई इंडियंस और आईपीएल को सूचित करने के लिए कहा, क्योंकि यह उनका निर्णय था। मैं आईपीएल से उन कमाई को खोने को तैयार हूँ क्योंकि मैं इसे देश के लिए कर रहा हूं।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: टूर्नामेंट शुरू होने से 24 घंटे पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी 6 मैच के लिए बाहर appeared first on Sportzwiki.