दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है। टूर्नामेंट के पहले 11 सीजन में एक बार भी फाइनल में जगह नहीं बनाने वाली दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपना नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स कर लिया है। इसके साथ ही टीम ने अपने साथ कई बड़े नामों को भी जोड़ा है। टीम इस बार पिछली असफलताओं को पीछे छोड़कर ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगा।
आईये आपको तीन कारण बताते हैं, क्यों दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2019 को अपने नाम कर सकती है।
3. शानदार टॉप ऑर्डर

दिल्ली कैपिटल्स टीम के पास टॉप ऑर्डर के कई शानदार बल्लेबाजी हैं। टीम के पास पहले से पृथ्वी शॉ और कॉलिन मुनरो जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं। नीलामी से पहले टीम ने ट्रेंड में सनराइजर्स हैदराबाद से शिखर धवन को अपने साथ जोड़ा था।
धवन आईपीएल 2008 में दिल्ली का ही हिस्सा थे। उनके आने से टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत होगी। इन बल्लेबाजों की बदौलत दिल्ली आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर सकता है।
2. मध्यक्रम में युवा जोश

दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में कई युवा और अनुभवी बल्लेबाज हैं। युवा ऋषभ पंत पिछले सीजन में शानदार फॉर्म में थे वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। नीलामी में टीम ने कॉलिन मुनरो और शेरफेन रदरफोर्ड को अपने साथ जोड़ा है।
दोनों खिलाड़ी का टी-20 रिकॉर्ड काफी शानदार है और अपनी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं होने की वजह से वह पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं निचले मध्यक्रम में दिल्ली के पास क्रिस मॉरिस जैसा विस्फोटक बल्लेबाज है।
3. गेंदबाजी में जबरदस्त विविधता

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी भी काफी जबरदस्त है। टीम के पास कगिसो रबाडा और ट्रेंट बोल्ट के रूप में दो बेहतरीन विदेशी तेज गेंदबाज मौजूद है। इसके साथ ही टीम में अमित मिश्रा जैसा अनुभवी लेग स्पिन गेंदबाज भी है।
अक्षर पटेल के आने से टीम की गेंदबाजी और मजबूत होगी। नेपाल के युवा स्पिनर संदीप लामिछाने ने अपने प्रदर्शन से दुनिया भर में सनसनी मचाई है। इन सभी कारणों को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स पहली बार आईपीएल विजेता बन सकती है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: 3 कारण क्यों दिल्ली कैपिटल्स पहली बार जीत सकती है यह टूर्नामेंट appeared first on Sportzwiki.