भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर ने विश्व कप 2019 के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है. उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में कई हैरान करने वाले फैसले लिए है. उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में अम्बाती रायडू को जगह नहीं दी है. उनकी जगह बल्लेबाजी ऑलराउंडर विजय शंकर को नंबर-4 की पोजीशन पर रखा है.
कुलदीप, रायडू और भुवनेश्वर को नहीं दी अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर ने विश्व कप 2019 के लिए अम्बाती रायडू और भुवनेश्वर कुमार को जगह नहीं दी है.
उन्होंने सभी को हैरान करते हुए उमेश यादव को अपनी विश्व कप 2019 की प्लेइंग इलेवन में जगह दी है. वहीं कुलदीप यादव जैसे शानदार स्पिन गेंदबाज भी उनकी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है.
अपनी प्लेइंग इलेवन को लेकर आगरकर ने कही ये बातें

अजीत आगरकर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए अपनी प्लेइंग इलेवन को लेकर कहा,
“मेरा नंबर-4 थोड़ा आश्चर्य में डालेगा, क्योंकि यह विजय शंकर है. उन्होंने हाल में ही दिखाया है, कि वह शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी में क्या कर सकते हैं?
अम्बाती रायडू काफी समय से वहां पर है, लेकिन मेरी राय में, शंकर के पास दिखाने के लिए और भी बहुत कुछ है. वह एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर के रूप में टीम में फिट हो सकता है. वह जरुरत पड़ने पर विराट कोहली को कुछ ओवरों का विकल्प दे सकता है.”
साथ ही अजीत आगरकर ने भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने का तर्क देते हुए कहा,
“इस समय, शमी का फॉर्म शानदार है. वह पारी के विभिन्न चरणों में गेंदबाजी कर पा रहा है, नई गेंद हो या पुरानी गेंद वह दोनों के साथ शानदार गेंदबाजी कर रहे है. वह भुवनेश्वर से बेहतर गेंदबाजी करते दिख रहे हैं.”
इस प्रकार है विश्व कप 2019 के लिए अजित अगरकर की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), विजय शंकर, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post अजीत आगरकर ने विश्व कप 2019 के शुरुआती मैचों के लिए चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन, 3 बड़े खिलाड़ियों को किया बाहर appeared first on Sportzwiki.