Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीेएल 2019: लुंगी एंगीडी के बाहर होने के बाद इन 3 तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल कर सकती है चेन्नई सुपरकिंग्स

आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च से होने वाली है, इसको लेकर सभी टीमों ने तैयारी भी शुरु कर दी है. इंडियन प्रीमियर लीग में चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को लुंगी एंगीडी के चोटिल होने के बाद बड़ा झटका लगी है. डाक्टरों द्वारा चार सप्ताह के लिए आराम की सलाह दी गई है, इस कारण वह आईपीएल में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

श्रीलेका के खिलाफ पांचवे एक दिवसीय मैच में उन्हें चोट लग गई थी, जिसके बाद से वह मैदान में नहीं आए है. आईपीेएल में न शामिल होने के कारण चेन्नई की टीम को गेंदबाजी विभाग में बड़ा झटका लगा है, लेकिन चेन्नई के पास भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में शार्दुल ठाकुर, मोहित शर्मा, दीपक चाहर और केएम आसिफ शामिल हैं.

तीन संभावित नाम जो लुंगी एंगीडी की जगह ले सकते हैं..

डग ब्रेकवेल-

28 वर्षीय डग ब्रेकवेल इस समय अच्छी फाॅर्म में है. श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में उन्होंने अच्छा प्रर्दशन कर अपने आपको साबित कर दिया है. इस दौरान डग ने 44 रनों की पारी के साथ-साथ एक विकेट भी हासिल किया.

टीम के लिए आलराउंडर की भूमिका कायम की. उन्होंने 55 पारियों में 62 विकेट हासिल किए है. ब्रेकवेल चेन्नई के लिए पूरे सीजन के लिए उपलब्ध होंगे, जो चेन्नई को गेदबाजी विभाग में फायदा पहुंचायेगा.

मोर्नी मोर्कल-

मोर्नी मोर्कल का टीम के साथ जुड़ना धोनी के नेतृत्व को बड़ा फाय़दा पहुंचा सकता है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ये खिलाड़ी भी टीम के लिए पूरे सत्र के लिए उपलब्ध रहेगा. मोर्कल की उपस्थिति चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है. इसके अलावा, मोर्कल इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेल चुके हैं और जानते हैं कि चैंपियन बनने के लिए क्या करना होता है। उन्होंने आईपीएल में 70 मैच खेले हैं.

राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल जैसे विभिन्न फ्रेंचाइजियों के साथ खेलते हुए 77 विकेट हासिल किए है. अपनी गति और उछाल के साथ, मोर्कल विपक्षी टीम को परेशान कतरते हुए नजर आ सकते है.

केन रिचर्डसन-

ऑस्ट्रेलिया का स्पीडस्टर लुंगी एनगिडी के लिए एक अच्छा गेंदबाज के रुप में साबित हो सकता है. केन रिचर्डसन वर्तमान में हाल ही में संपन्न बिग बैश लीग सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए है.  24 विकेटों की मदद से मेलबर्न रेनेगेड्स को अपना पहला बीबीएल खिताब दिलाने में मदद की.

हालांकि, उन्होंने आखिरी बार 2016 में आईपीएल में खेला था और 14 आईपीएल खेलों में 18 विकेट हासिल किए थे. केन लाइन, लेंग्थ में चेन्नई के लिए बेहतर गेंदबाज साबित हो सकते है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें.

The post आईपीेएल 2019: लुंगी एंगीडी के बाहर होने के बाद इन 3 तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल कर सकती है चेन्नई सुपरकिंग्स appeared first on Sportzwiki.