Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019 : युवराज सिंह ने जब लगाए लगातार 3 छक्के तो मैंने स्टुअर्ट ब्रॉड की तरह महसूस किया: युजवेंद्र चहल

आईपीएल का मुकाबला हो और मैच के दौरान छक्के न लगे तो दर्शकों को मजा नहीं आता है. ऐसे में अगर बात छक्को की हो तो कुछ चुंनिंदा खिलाड़ी हैं, जिनके बल्ले से जब छक्के निकलने लगते हैं, तो फैन्स का उत्साह तो पूरा बढ़ता ही है और सामने वाले टीम के गेंदबाज की भी घिघी बंद हो जाती है.

बात अगर टी 20 में छक्को की हो, तो उसमे भारतीय सिक्सर किंग युवराज सिंह का नाम सबसे पहले आता है. कल रात के मुकाबले मुंबई इंडियन्स के बल्लेबाज युवराज सिंह ने भारतीय स्पिन गेंदबाज और रॉयल चैलेंजेर्स बैंगलोर के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल के साथ कुछ ऐसा किया.जिससे युजवेंद्र चहल का मनोबल टूट ही गया था. दरअसल युवराज ने चहल के लगातार 3 गेंदों पर 3 छक्के जड़ दिए.

गुरुवार की रात आईपीएल मैच का मुकाबला दो बड़े टीमो और दो बड़े भारतीय खिलाड़ियों के बीच था. दोनों टीमे टूर्नामेंट का पहला मुकाबला हार चुकी थी, ऐसे में दूसरे मुकाबले को जीतने के लिए दोनों टीमे पुरे जोश के साथ मैदान पर उतारी.

आरसीबी  के कप्तान विराट  कोहली ने टॉस जीत कर पहले  गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. मुंबई की शुरुआत अच्छी रही.कप्तान रोहित शर्मा के रूप में मुंबई का दूसरा विकेट गिरा, जिसके बाद युवराज सिंह क्रीज पर आये. युवराज सिंह शुरू में तो धीमे खेलते हुए दिखे मगर उनके सामने जब स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल आये तो युवराज ने एक के बाद एक लगातार तीन छक्के जड़ दिए.

युवराज की पारी को देख खुद को युजवेंद्र चहल ने स्टुअर्ट ब्रॉड बताया

युवराज ने गुरुवार को बैंगलोर के खिलाफ मैच में 12 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली, जिसमे 3 छक्के शामिल थे.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि

“उन्हें इंग्लैंड के खिलाडी स्टुअर्ट ब्रॉड की तरह महसूस हुआ,जब मुंबई इंडियंस के युवराज सिंह ने उनके एक ओवर में तीन छक्के मारे.”

दरअसल बैंगलोर की पारी का 14वां ओवर युजवेंद्र चहल ले कर आये और युवराज ने उनको टारगेट करते हुए लगातार तीन लंबे-लंबे छक्के लगा दिए. जिसके बाद युजवेंद्र चहल ने कहा,

“जब युवराज ने  मुझे तीन छक्के मारे, तो मै अपने आप को स्टुअर्ट ब्रॉड की तरह महसूस करने लगा.”

चहल ने 2007 के टी 20 विश्व कप में युवराज सिंह द्वारा लगाए गये लगातार 6 छक्कों को याद करते हुए उस ओवर के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड से अपनी तुलना की.

युवराज को आउट करने का प्लान भी  बताया चहल ने

हालाँकि आपको बता दें कि युवराज सिंह को युजवेंद्र चहल ने ही आउट किया,उसी ओवर की चौथी गेंद चहल ने युवराज को एक गुगली गेंद डाल कर मोहमद सिराज के हाथो कैच कराया. युवराज को आउट करने के बारे में अपने प्लान को बताते हुए चहल ने कहा,

“आप जानते हैं कि युवराज सिंह एक दिग्गज बल्लेबाज हैं और मैंने खुद को सपोर्ट किया है. मुझे थोड़ा झुकना पड़ा, मेरे पास आउट करने का मौका हो सकता है, क्योंकि यह एक छोटा मैदान है इसलिए उस समय मैंने अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी करने के बारे में सोचा और उन्होंने छक्के लगाए. मैंने एक व्यापक गुगली फेंकी, जिससे मुझे उनको आउट करने का मौका मिला.” 

विकेट के बारे में बात करते हुए इस भारतीय स्पिनर ने कहा, कि

विकेट टर्न नहीं हो रहा था, इसलिए मेरी योजना गति को अलग करने की थी, जैसे धीमी गेंदबाजों को और कभी-कभी स्लाइडर्स को भी.चूंकि यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा था, उन्होंने अपनी गति को अलग किया, खासकर बड़े हिटर कीरोन पोलार्ड के लिए.”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post आईपीएल 2019 : युवराज सिंह ने जब लगाए लगातार 3 छक्के तो मैंने स्टुअर्ट ब्रॉड की तरह महसूस किया: युजवेंद्र चहल appeared first on Sportzwiki.