Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019 : बेस प्राइज से 42 गुना ज्यादा कीमत में बिके इस खिलाड़ी की केकेआर के बल्लेबाजों ने की जमकर धुनाई

तमिलनाडु और किंग्स इलेवन पंजाब के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती के लिए इस आईपीएल सीजन का शुरूआत कुछ खास नही रहा. वरुण चक्रवर्ती को आईपीएल का काफी प्रभावी खिलाडी माना जा रहा था, जिसके कारण अपने बेस प्राइस से 42 गुना ज्यादा में बिके थे. केकेआर के खिलाफ मैच में केकेआर के बल्लेबाजो ने जमकर खबर लिया.

कोलकाता ने अपने धमाकेदार बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुये 218 रनों का एक विशाल स्कोर खड़ा किया और मैच को 28 रनों से जीता.

 

आईपीएल का डेब्यू मैच में पहला ओवर ही रहा निराशाजनक 

 

आईपीएल सीजन 12 के पहले ही मैच में अपने नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज किया.आईपीएल का छठा मैच किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकता नाईट राइडर्स के बीच कोलकाता के घरेलू मैदान ईडन गार्डन पर हुआ. जिसमे पंजाब के कप्तान आर आश्विन ने टॉस जित कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया.

पंजाब की तरफ से पारी का दूसरा ओवर ले कर आये वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर सुनील नारायण ने जमकर छक्के-चौके लगाये, ओवर की पहली गेंद पर क्रिस लिन ने एक रन लेकर छोर बदला उसके बाद सुनील नारायण ने वरुण चक्रवर्ती के बाकी की गेंदों पर 24 रन बनाये जिसमे 3 छक्के,एक चौका और एक 2 रन शामिल था.

हालाँकि इस दौरान सुनील नायारण का एक कैच भी छुटा जो 50-50 चांस था.

 वरून चक्रवर्ती को 8.4 करोड़ में किग्स इलेवन पंजाब ने ख़रीदा 

वरुण चर्चा में उस समय आये जब बेस प्राइस से ज्यादा में उनको खरीदा गया.आईपीएल में वरुण का बेस प्राइस 20 लाख रूपये  थी,लेकिन पंजाब ने इनको बेस प्राइस से  42 गुना ज्यदा रूपये दे कर 8.4 करोड़ में ख़रीदा.गौरबतलब है कि वरून तमिलनाडु की तरफ से अबतक एक ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने उतरें हैं. आगे देखते है कि पंजाब के लिए कितने उपयोगी साबित होते है वरुण चक्रवर्ती.

मिस्ट्री स्पिनर कहे जाते है वरुण

तमिलनाडु के इस स्पिन गेंदबाज को मिस्ट्री स्पिनर भी कहा जाता है, वरुण चक्रवर्ती को लेकर कहा जाता है की वह सात तरह की गेंद फेंक सकता है (ऑफ ब्रेक, लेग ब्रेक,गुगली,कैरम बौल,फ्लिपर,टॉप स्पिन, उंगलियों पर योर्कर).उन्होंने लिस्ट ए के मैच (9वनडे) में 22 विकेट लिया है.

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post आईपीएल 2019 : बेस प्राइज से 42 गुना ज्यादा कीमत में बिके इस खिलाड़ी की केकेआर के बल्लेबाजों ने की जमकर धुनाई appeared first on Sportzwiki.