इंडियन प्रीमियर लीग की 23 मार्च से हो रही है। दुनिया के सबसे बेहतरीन लीग माने जाने वाले इस लीग में 8 टीमों के करीब 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। टी-20 क्रिकेट बल्लेबाजों का खेल माना जाता है और इस टूर्नामेंट में बल्लेबाज काफी रन भी बनाते हैं। इंडियन लीग होने के बावजूद विदेशी बल्लेबाज भी इसमें काफी रन बनाते हैं। हालाँकि, इस बार विश्व कप है और कई बल्लेबाज टूर्नामेंट बीच में ही छोड़कर वापस लौट जायेंगे।
आज हम आपको 5 ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बतायेंगे जो इस सीजन सबसे ज्यादा रन (ऑरेंज कैप) बना सकते हैं।
5. पृथ्वी शॉ (दिल्ली कैपिटल्स)

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ चोट की वजह से अभी टीम से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल से वह मैदान पर वापसी कर सकते हैं। शॉ ने दिखाया है कि कम उम्र में भी वह कितनी विस्फोटक बल्लेबाजी कर सकते हैं। वह सलामी बल्लेबाज हैं और इसी वजह से इस सीजन में ऑरेंज कैप जीतने के प्रबल दावेदार होंगे।
4. केएल राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब)

किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल रहुल पिछल आईपीएल में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। राहुल पिछले कुछ समय से जरुर फॉर्म से जूझ रहे हैं लेकिन आईपीएल में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। उन्होंने विवाद की वजह से हार्दिक पांड्या के साथ सस्पेंड भी कर दिया गया था। उन्होंने मैदान पर वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है।
3. एबी डिविलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स इस साल पूरे आईपीएल के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।
डीविलियर्स भले ही नंबर चार पर बल्लेबाज करते हैं, लेकिन उनमें यह क्षमता है कि वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं।
2. क्रिस लिन (कोलकाता नाईट राइडर्स)

ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी विश्व कप की वजह से मई की शुरुआत में वापस लौट जायेंगे। लिन वनडे टीम का हिस्सा नहीं है और इसी वजह से पूरा टूर्नामेंट खेल सकते हैं। लिन कोलकाता के लिए सलामी बल्लेबाजी करते हैं और अपनी टीम को विस्फोटक शुरुआत देते हैं।
1. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल हैं। एक आईपीएल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम दर्ज है। इस साल एक बार फिर वह ऑरेंज कैप जीतने के प्रबल दावेदार हो सकते हैं। आरसीबी के लिए विराट सलामी बल्लेबाजी भी करते हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: ये हैं वो 5 बल्लेबाज जो इस साल सबसे ज्यादा रन बना जीत सकते हैं ऑरेंज कैप appeared first on Sportzwiki.