आईपीएल का 11 वां संस्करण शुरु होने वाला है, 23 मार्च से शुरु होने वाले इस लीग का पहला मैच राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोरु और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा. चेन्नई सुपरकिंग्स ने पिछले सत्र में धमाकेदार प्रर्दशन करते हुए आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाया था. इस बार भी वह खिताब को जीतने के उद्देश्य से ही मैदान पर उतरेेंगे. वहीं राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोरु को विराट कोहली की अगुवाई में अभी भी ट्राफी का इंतजार है.

कोहली इस संस्करण में ट्राफी का इंतजार दर्शकों को खत्म करवाते हुए नजर आ सकते है. दोनों ही टीमों में खिलाड़िय़ों की ऐसी फौज है, जो कभी भी खेल को परिवर्तित करने का दमखम रखते है.
वो पांच खिलाड़ी जो पहले मैच में खेलते हुए नजर आएंगे–
महेंद्र सिंह धोनी-
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान औप विकेटकीपर धोनी इस मैच में खेलते हुए नजर आएंगे. धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को तीन बार खिताब हासिल करवाया है. इस बार भी वह खिताब पर कब्जा करने के इरादे से आईपीएल में अपनी टीम चेन्नई के साथ मैदान पर उतरेंगे.
फिनिशर के रुप में प्रसिद्ध धोनी ने आईपीेल में कई मैचों में टीम को अकेले दम पर जीत हासिल करवाई है. धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने नए-नए आयाम गढ़े है.

धोनी ने अपने आईपीेएल करियर में 175 मैच खेल है, जिसमें उन्होंने 4016 रन बनाए है. इस दौरान उन्होंने टीम के लिए कई बार मैच जिताऊ पारी भी खेली है. धोनी ने इस दौरान 138.96 की स्ट्राइक से रन बनाए.
पिछली बार धोनी ने 16 मैचों में 455 रन बनाए. कई बार तो टीम को हारती हुई मंझधार से निकाल कर बाहर ले गए.
विराट कोहली-

विराट कोहली जो कि भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान है, वह अपनी आक्रामकता को लेकर जाने जाते है, कई बार इन की आक्रामकता पर सवाल भी उठाये जा चुके है, लेकिन कप्तानी और रनों के अंबार के पीछे विराट को कभी आक्रामकता को लेकर असहज होना नहीं पड़ा. लंबे समय से कोहली बैंगलूरु के लिए कप्तानी करते हुए नजर आ रहे है, लेकिन अभी तक के आंकड़े बताते हैं कि विराट आईपीएल में अपनी कप्तानी के पाॅवर को नहीं दिखा पाए है.
वह टीम के लिए रन तो प्रत्य़ेक संस्करण में बनाते हुए नजर आए है, लेकिन गेंदबाजी विभाग ने कोहली की टीम को हर बार ही निराश ही किया है, कोहली ने अभी तक 163 मैच खेले है, जिसमें उन्होंने 4948 रन बनाए है.
पिछले सत्र में उन्होंने 16 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 530 रन बनाए. इस बार वह टीम को अपनी कप्तानी में पहला आईपीएल खिताब जीताने के लिए प्रयास करते हुए नजर आएंगे.
एबी डिविलियर्स-

विराट सेना में बल्लेबाजी के मामले में सबसे महत्वपूर्ण खिलाडी़ डिविलियर्स है, जो अपनी बल्लेबाजी के दमखम पर अकेले ही टीम को जिताने की क्षमता रखते है. इसलिए इनको 360 डिग्री के नाम से जाना जाता है. ये मैदान को चारों ओर शाॅट मारने में सक्षम है. मैदान पर चारों तरफ घूम-घूमकर शाॅट खेलने वाले इस खिलाड़ी को गेंदबाज, गेंदबाजी कराते समय असहज महसूस करता है.
एबी ने आईपीएल में विराट कोहली की टीम बैंगलूरु के साथ सबसे ज्यादा संस्करण खेले है. इस दौरान उन्होंने 141 मैच खेले जिसमें उन्होंने 3953 रन बनाए. इसमें कई पारियां ऐसी रही, जिसमें एबी ने अकेले दम पर टीम को जीत अर्जित कराई.
शिवम दुबे-

शिवम दुबे मुंबई के एक मध्यम गति के ऑलराउंडर हैं. वह दाएं हाथ के गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. पिछले एक साल में मुंबई टी 20 लीग में कुछ बड़े हिट के साथ अपने आपको क्रिकेट जगत में प्रतिस्थापित करने का काम किया. अंडर -23 क्रिकेट में उन्होंने अच्छा प्रर्दशन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया .
शिवम ने मुंबई की विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ी भूमिका निभाई थी. उन्होंने मुंबई टी 20 लीग में एक ओवर में 5 छक्के प्रवीण तांबे के एक ओवर में लगाए थे. इसके बाद वह क्रिकेट की दुनिया में छा गए थे, इस बार वह राॅयल चैलेंजर्स बैंगलूरु के साथ प्लेइंग इलेवन में मैच खेलते हुए नजर आ सकते है.
ड्वेन ब्रावो-

चेन्नई के टीम के रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले इस खिलाड़ी ने टीम को कई मौकों पर जीत दिलाने का काम किया है, ड्वेन ब्रावो निर्णायक मैचों में टीम के जीत दिलाते हुए नजर आए है. आलराउंडर के रुप में ब्रावो पहला मैच खेलते हुए नजर आ सकते है. पिछले सत्र में कई मैचों में आखिरी के ओवरों में स्लो यार्कर ड़ालकर विपक्षी टीम के गेदबाजों को फांसने का काम किया.
इन्होनें आईपीएल के 122 मैचों में 1379 रन बनाए है, जबकि इन मैचों में ही 136 विकेट भी हालिस किए है. वह एक आलराउंडर की भूमिका निभाते हुए टीम में नजर आते है.
The post आईपीएल 2019: IPL के पहले मैच में इन 5 खिलाड़ियों पर होगी सभी की नजरें, अकेले अपनी टीम को जीता सकते हैं मैच appeared first on Sportzwiki.