आईपीएल 2019 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने सामने थी। केन विलियमसन की गैरमौजूदगी में हैदराबाद के कप्तानी भुवनेश्वर कुमार के हाथ में थी। केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज करने का फैसला किया। पिछले सीजन में बैन झेलने के बाद डेविड वॉर्नर इस मैच से वापसी कर रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की शानदार शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरेस्टो ने पहले विकेट के लिए 118 रन जोड़े। बेयरेस्टो स्पिन के खिलाफ जूझ रहे थे लेकिन वॉनेर शानदार लय में थे।
पियूष चावला ने जॉनी बेयरेस्टो (39) को आउट कर कोलकाता को पहली सफलता दिलाई लेकिन वॉर्नर ने गेंदबाजों की धुनाई जारी रखी। 53 गेंद में 85 रन बनाकर आंद्रे रसेल का शिकार बने। उनकी इस पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आये विजय शानदार ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन युसूफ पठान कुछ खास नहीं कर पाए और एक रन बनाकर बोल्ड हुए। 20 ओवर की समाप्ति पर हैदराबाद ने 3 विकेट पर 181 रन बनाये। विजय शंकर ने 24 गेंद में नाबाद 40 रनों की पारी खेली।
कोलकाता की खराब शुरुआत
सुनील नारायण की चोट की वजह से क्रिस लिन के साथ नीतीश राणा सलामी बल्लेबाजी करने आये। क्रिस लिन कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद राणा और उथप्पा ने अच्छी साझेदारी बनाई।

दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी बनाई। उथप्पा को जीवनदान भी मिला लेकिन वह 35 रन बनाकर सिद्धार्थ कौल की गेंद पर बोल्ड हो गये। इसके बाद कप्तान दिनेश कार्तिक भी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गये।
इसके बीच सलामी बल्लेबाज नितीश राणा पिच पर टिके रहे और उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। 16वें ओवर में फ्लड लाइट में दिक्कत की वजह से मैच रोकना पड़ा लेकिन उसके तुरंत बार नितीश राणा 68 रन बनाकर राशिद खान का शिकार बने।
रसेल का तूफान आया

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम मैच से लगभग हो चुकी थी लेकिन इसके बाद आंद्रे रसेल का तूफान आ गया। 18वें ओवर में सिद्धार्थ कौल के ओवर में 19 रन बना वहीं 19वें ओवर में उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को 21 रन ठोक दिए।
मैच के अंतिम ओवर में कोलकाता को जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी। शुभमन गिल ने दो छक्के लगाकर अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी।
देखें स्कोरबोर्ड:

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019, KKRvsSRH: रसेल के तूफान में उड़ी हैदराबाद, कोलकाता ने 6 विकेट से जीता रोमांचक मैच appeared first on Sportzwiki.