आईपीएल 2019 का तीसरा मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने इस मैच में कीरोन पोलार्ड और बेन कटिंग दोनों को प्लेयिंग इलेवन में मौका दिया। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स ने 37 रनों से अपना नाम किया।
ऋषभ पंत की शानदार बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाजी ऋषभ पंत ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 27 गेंद में 77 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इसी पारी की वजह से दिल्ली ने मुंबई के सामने 214 रनों का लक्ष्य रखा।
मुंबई की बल्लेबाजी काफी लम्बी थी लेकिन 214 का लक्ष्य काफी बड़ा होने वाला था। उनके लिए युवराज सिंह ने अच्छी लड़ाई की लेकिन वह इस मैच में अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।
आईये देखते हैं इस मैच में कौन- कौन से बड़े रिकॉर्ड बने:
1. रासिख सलाम 17 साल और 353 दिन की उम्र में मुंबई इंडियंस के लिए पदार्पण करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।
2. ऋषभ पंत ने आज 18 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक है।
3. ऋषभ पंत ने आज 48 रन बनाते ही अपने टी-20 करियर का दो हजार रन पूरा कर लिया। उन्होंने 67वें मैच की 66वीं पारी में यह कारनामा किया।
4. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया यह मैच आईपीएल इतिहास का 700वां मैच था। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2008 में हुई थी।

5. रोहित शर्मा ने आज अपने करियर का 300वां टी-20 मैच खेला। सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी रोहित से पहले 300 टी-20 मैच खेल चुके हैं।
6. दिल्ली कैपिटल्स ने 6 सीजन बाद टूर्नामेंट का अपने पहला मैच जीता है।
7. युवराज सिंह की मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की 6वीं टीम है। इससे पहले वह किंग्स इलेवन पंजाब, पुणे वारियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं।

8. इशांत शर्मा ने आईपीएल में 17 अप्रैल 2016 के बाद आज पहली बार विकेट लिया है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा।
9. युवराज सिंह ने अपने आईपीएल करियर का 14वां अर्धशतक बनाया। इससे पहले युवी ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ ही अर्धशतक बनाया था।
10. मुंबई इंडियंस लगातार 7वें सीजन टूर्नामेंट का पहला मैच हारी है। इससे पहले आईपीएल 2012 में मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच जीता था।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019, MIvsDC: मैच में बने 10 बड़े रिकॉर्ड, ऋषभ पंत का सबसे खास appeared first on Sportzwiki.