आईपीएल 2019 का तीसरा मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने इस मैच में कीरोन पोलार्ड और बेन कटिंग दोनों को प्लेयिंग इलेवन में मौका दिया, वहीं जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज रसिक डार ने अपना आईपीएल डेब्यू किया।
दिल्ली की खराब शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उनके सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गये। वह मिचेल मैक्लेंघन की गेंद को कवर ड्राइव करने के चक्कर में विकेटकीपर को कैच थमा बैठे।
शिखर धवन इस सीजन में पहले हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे लेकिन दिल्ली ने उन्हें ट्रेंड कर लिया था। आईपीएल के पहले सीजन के बाद पहली बार धवन अपनी घरेलू फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर आ रहे हैं।
सुपर मैन बने पोलार्ड

मुंबई इंडियंस के कैरेबियन ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डरों में गिने जाते हैं। क्रिकेट के मैदान में उन्होंने कई अद्भुत कैच लपके हैं और आज भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया।
दिल्ली कैपिटल्स की पारी के चौथे ओवर में उन्होंने हवा में उड़कर विपक्षी कप्तान श्रेयस अय्यर का हवा में उड़ते हुए कैच लपका। मिचेल मैक्लेंघन की गेंद को अय्यर ने कवर में खेलने की कोशिश की लेकिन पोलार्ड ने हवा में उड़ते हुए एक हाथ से कैच लपक लिया।
ऋषभ पन्त पर बड़ी जिम्मेदारी

इस मैच में सभी की नजरें भारतीय टीम और दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पन्त पर होगी। पिछले सीजन में वह केन विलियमसन के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
विश्व कप में जगह बनाने के लिए आईपीएल के इस सीजन उन्हें बल्ले से शानदार प्रदर्शन करना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्हें विकेट के पिछले भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित करना पड़ेगा।
आईये देखते हैं पोलार्ड का वीडियो:
Airborne Pollard takes a stunner https://t.co/P3kV65kwhf via @ipl
— dhoni rohit fan (@dhonirohitfan1) March 24, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019, MIvsDC: कीरोन पोलार्ड बने सुपर मैन, हवा में उड़कर पकड़ा अविश्वसनीय कैच, देखें वीडियो appeared first on Sportzwiki.