आईपीएल 2019 का तीसरा मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने इस मैच में कीरोन पोलार्ड और बेन कटिंग दोनों को प्लेयिंग इलेवन में मौका दिया। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स ने 37 रनों से अपना नाम किया।
टीम के नाम पर बोले श्रेयस अय्यर

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस आईपीएल से पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से जानी जाती थी। नाम बदलने के साथ ही टीम ने 6 सीजन बाद टूर्नामेंट का पहला मैच जीता है। इस बारे में कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा
“दोनों ही अपने-अपने तरीके से अच्छे थे लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के नाम के साथ एक अच्छी शुरुआत की गई थी, इसलिए वह इस पर कायम रहना चाहेंगे। मैं वास्तव में कप्तानी करने के लिए तैयार था क्योंकि मैं भारत ए टीम के साथ-साथ अपनी घरेलू टीमों का भी नेतृत्व कर रहा था।”
निरंतर रहने की जरूरत

दिल्ली की टीम आईपीएल में लगातार बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाती है। इसी वजह से टीम अभी तक एक भी सीजन में फाइनल तक नहीं पहुँच पाई है। वहीं टीम मुंबई के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करती है। श्रेयस अय्यर ने कहा
“हम सीजन के लिए अच्छी तरह से तैयारी और प्रशिक्षण ले रहे थे। मुंबई के खिलाफ दिल्ली के बेहतर प्रदर्शन का कोई सीक्रेट नहीं है। हमारी तैयारी शानदार थी और टीम का माहौल वास्तव में शानदार है। हमारे लिए निरंतर होना महत्वपूर्ण है।”
पंत की तारीफ की

ऋषभ पन्त ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और मैच पहली ही पारी में मुंबई इंडियंस से दूर कर दिया। पन्त की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा
“पंत वास्तव में एक विनाशकारी बल्लेबाज हैं, बस यही बात मैं उनके बारे में कह सकता हूं। वह वर्षों से परिपक्व है। आज, उन्होंने चार डॉट गेंदें जल्दी खेलीं और फिर उनसे दूर ले गए। यहीं से परिपक्वता आती है।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019, MIvsDC: श्रेयस अय्यर ने इस खिलाड़ी को दिया मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत का श्रेय appeared first on Sportzwiki.