Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप 2019 के लिए लांच हुई भारतीय टीम की नई जर्सी, पहले से भी ज्यादा खूबसूरत है ये जर्सी

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच शनिवार 2 मार्च से वनडे सीरीज शुरू हो रही है. इस वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम ने अपनी नई जर्सी को लॉन्च किया है. भारतीय टीम की यह नई जर्सी पहले से और ज्यादा खूबसूरत लग रही है. भारतीय टीम की नई जर्सी में NIKE का नया लोगो आ गया है. हालाँकि, जर्सी का लाइट ब्लू ही है.

यहाँ देखें भारत की नई जर्सी की कुछ तस्वीरें  

नई जर्सी के साथ खेलेगी विश्व कप 

भारतीय टीम अपनी इस नई जर्सी के साथ विश्व कप खेलेगी. बता दें, कि आईसीसी विश्व कप 2019 को अब कुछ ही समय शेष रह गया है. साल 2019 का आईसीसी विश्व कप 10 देशों के बीच खेला जाएगा.

इस टूर्नामेंट में 46 दिनों में कुल 48 मैच खेले जाएंगे. जिसका खिताबी मुकाबला 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा. भारत अपना पहला मैच 5 जून को साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ खेलेगी.

भारत को माना जा रहा विश्व कप का प्रबल दावेदार 

विश्व कप 2019 में भारतीय टीम को प्रबल दावेदार माना जा रहा हैं, भारतीय टीम के पास विश्व कप जीतने की काबिलियत है, क्योंकि भारतीय टीम के पास जहां विराट कोहली और रोहित शर्मा के रूप में आईसीसी वनडे  रैंकिंग के नंबर-1, 2 बल्लेबाज मौजूद है. वहीं कुलदीप और चहल की स्पिन जोड़ी भी भारत के पास है.

तेज गेंदबाजी में भी भारतीय टीम के पास जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी की तिकड़ी है. भारत इन खिलाड़ियों के दम पर विश्व कप 2019 की प्रबल दावेदार नजर आ रही है. वहीं टीम के पास हार्दिक पांड्या जैसा विश्वस्तरीय ऑलराउंडर भी है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विश्वकप 2019 के लिए लांच हुई भारतीय टीम की नई जर्सी, पहले से भी ज्यादा खूबसूरत है ये जर्सी appeared first on Sportzwiki.