Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप 2019 के लिए लांच हुई जर्सी देख भावुक हुए महेन्द्र सिंह धोनी कही दिल छु जाने वाली बात

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में इस साल कुछ ही महीनों के बाद होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी को लॉन्च कर लिया गया है। शुक्रवार को हैदराबाद में विश्व कप के लिए भारतीय टीम की जर्सी लॉन्चिंग हुई, जिसमे विराट, धोनी और हरमनप्रीत ने हिस्सा लिया.

विश्वकप 2019 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी लॉन्च

विश्व कप की इस जर्सी लॉन्चिंग के दौरान भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, पूर्व विश्व विजेता कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के साथ ही टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे, युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी उपस्थित रहे।

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला विश्व कप सफेद पोशाक में साल 1983 में महान खिलाड़ी कपिल देव की कप्तानी में जीता था। जिसके बाद भारतीय टीम को एक लंबे इंतजार के बाद साल 2011 में महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में नीली जर्सी में इतिहास को दोहराने में कामयाबी मिली।

महेन्द्र सिंह धोनी ने जर्सी लॉन्चिंग के दौरान साझा की कई बातें

भारतीय क्रिकेट टीम ने महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में नीली जर्सी में ही पहले तो साल 2007 में टी20 विश्व कप जीता तो इसके 4 सालों के बाद 2011 में विश्व कप जीता।

इस साल इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले विश्व कप की जर्सी लॉन्चिंग के दौरान पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने अपनी बात को रखा।

ये जर्सी हमारे लिए है एक खास प्रेरणा

एमएस धोनी से जब ये पूछा गया कि उन्हें भारतीय जर्सी क्या याद दिलाती है तो उन्होंने कहा कि “ये हमेशा मुझे उस विरासत की याद दिलाती है जो हमें मिली है, सिर्फ यही नहीं, हर द्विपक्षीय सीरीज में खेलना सभी फॉर्मेट में नंबर एक पर पहुंचना ये सभी प्रेरणादायी चीजें इसके साथ जुड़ी हुई है।”

इसके साथ ही आगे महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा कि “पुरानी यादों को ताजा करना अच्छा लगता है। विश्व कप 1983 के दौरान हम काफी युवा थे। बाद में हमनें वीडियो देखे कि किस तरह से हर कोई जश्न मना रहा था। हमने 2007 विश्व टी20 खिताब भी जीता। ये अच्छा है कि हमने उस विरासत को आगे बढ़ाया और भावी पीढ़ी को सौंपा।”

हर आईसीसी टूर्नामेंट के लिए रहना होता है तैयार

धोनी ने कहा कि “उम्मीद है कि नई जर्सी कई विश्व कप का हिस्सा बनेगी। लेकिन हमें अपनी निरंतरता पर गर्व है। यहीं आपके लिए लक्ष्य हैं, यही आप के लिए योजना बना रहे हैं। एक बार एक विश्व कप खत्म होने के बाद आप अगले एक के लिए तैयारी शुरु करते हैं और आपके बीच चैंपियंस ट्रॉफी होती है ये सभी आईसीसी इवेंट, में आप उनके लिए तैयारी करते रहते हैं। आप चाहते हैं कि आपके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बड़े टूर्नामेंट में फिट रहे और फॉर्म में रहें।”

हम अभी सही रास्ते पर हैं, ये हर किसी को फिट रखने के लिए काम कर रहा है क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम के पास लंबा शेड्यूल है। ये एक चुनौती है लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं। ये अलग तरह की तलाश है अगर आप इसकी तुलना करते हैं। 2000 के दशक की शुरुआत में, सभी खिलाड़ियों का फिटनेस स्तर बहुत अलग था।”

विराट कोहली ने जर्सी को बताया सम्मान का अहसास

तो वहीं जर्सी लॉन्चिंग के दौरान कप्तान विराट कोहली ने कहा कि “इस जर्सी के साथ एक महत्व और सम्मान भी जुड़ा है, सभी को इसका अहसास होना चाहिए। आपके अंदर जीत का जज्बा होना चाहिए, तभी आप जर्सी को हासिल करते हैं।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post विश्व कप 2019 के लिए लांच हुई जर्सी देख भावुक हुए महेन्द्र सिंह धोनी कही दिल छु जाने वाली बात appeared first on Sportzwiki.