Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : धोनी के इस ब्रह्मास्त्र के जरिये, आईपीएल 2019 में धूम मचाने को तैयार हैं युवराज सिंह

युवराज सिंह को आईपीएल 2019 की नीलामी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 1 करोड़ की कीमत में खरीद लिया था. बता दे, कि आईपीएल 2019 की नीलामी के पहले राउंड में युवराज सिंह अनसोल्ड हो गये थे, लेकिन दूसरी बार की नीलामी में उन्हें मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइज 1 करोड़ में खरीद लिया था.

बता दे, कि आईपीएल 2018 में युवराज सिंह किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा थे, लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने आईपीएल 2019 की नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था.

आईपीएल 2019 के लिए युवराज सीख रहे हेलीकॉप्टर शॉट 

आईपीएल 2019 में धूम मचाने के लिए युवराज सिंह हेलीकॉप्टर शॉट सीख रहे हैं. उनके हेलीकॉप्टर शॉट सीखने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल भी हो रहा हैं.

बता दें, कि इस वीडियो में सिक्सर किंग कहे जाने वाले युवराज अपने दोस्त एमएस धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट लगाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं.

बता दें, कि क्रिकेट के अन्य शॉट तो कई अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते है, लेकिन अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में ‘हेलीकाप्टर शॉट’ एक ऐसा शॉट है, जिसकी उत्पति खुद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने की है.

वही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है, जो अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में ये शॉट खेलते हुए नजर आते है. हालाँकि, आईपीएल 2019 में अब युवराज सिंह भी यह शॉट खेलने का मन बना रहे हैं.

यहाँ देखें युवराज के ‘हेलीकाप्टर शॉट’ लगाने का वीडियो 

 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे आईपीएल 2019 से पहले मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज युवराज सिंह  ‘हेलीकाप्टर शॉट’ खेलने का प्रयास कर रहे हैं.

जैसे क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का पसंदीदा शॉट स्ट्रेट ड्राइव था सौरव गांगुली का कवर ड्राइव था और राहुल द्रविड़ का फ्लिक शॉट था, वैसे ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का पसंदीदा शॉट ‘हेलीकाप्टर शॉट’ है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post वीडियो : धोनी के इस ब्रह्मास्त्र के जरिये, आईपीएल 2019 में धूम मचाने को तैयार हैं युवराज सिंह appeared first on Sportzwiki.