दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है, जिसकी शुरूआत 23 मार्च से होने जा रही है. क्रिकेट के इस महाकुंभ में युवा खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका होता है कि वो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दुनिया के सामने कर सकें.
हम आपको आज सभी टीमों में मौजूद सबसे कम उम्र और सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स

सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी – इमरान ताहिर
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे साउथ अफ्रीका के इमरान ताहिर टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं, जिनकी उम्र 39 साल है.
सबसे युवा खिलाड़ी – रितुराज गायकवाड
रितुराज उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने इस साल ऑक्शन में खरीदा है. महाराष्ट्र के लिए खेलने वाले गायकवाड 22 वर्षीय युवा खिलाड़ी हैं.
राजस्थान रॉयल्स

सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी – स्टुअर्ट बिन्नी
साल 2010 से अपने करियर की शुरूआत करने वाले स्टुअर्ट बिन्नी मौजूदा समय में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं. वो टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं, उनकी उम्र 34 साल है.
सबसे युवा खिलाड़ी – रियान पराग
पिछले साल अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाल भारतीय टीम का हिस्सा रहे रियान आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं. उनकी उम्र महज 17 साल है.
दिल्ली कैपिटल्स

सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी – अमित मिश्रा
अमित मिश्रा आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं. उन्होंने 136 मैचों में 146 विकेट लिए हैं. उनकी उम्र 36 साल है और वो टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ हैं.
सबसे युवा खिलाड़ी – संदीप लामिछाने
संदीप लामिछाने आईपीएल में खेलने वाले पहले नेपाली खिलाड़ी हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें पिछले साल आईपीएल ऑक्शन में खरीद कर टीम में शामिल किया था. उनकी उम्र 18 साल है और वो टीम के सबसे युवा खिलाड़ी हैं.
सनराइज़र्स हैदराबाद

सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी – यूसुफ पठान
आईपीएल के पहले ही सीजन में राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाने में यूसुफ पठान ने अहम भूमिका निभाई थी. वो इस समय सनराइज़र्स हैदराबाद का हिस्सा हैं. उनकी उम्र 36 साल है.
सबसे युवा खिलाड़ी – अभिषेक शर्मा
पिछले साल अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाल भारतीय टीम का हिस्सा रहे अभिषेक आईपीएल में सनराइज़र्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं. उनकी उम्र महज 18 साल है.
कोलकाता नाइट राइडर्स

सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी – दिनेश कार्तिक पिछले आईपीएल सीजन में पहली बार टीम की कमान संभालने वाले दिनेश कार्तिक टीम के सबसे उम्र दराज खिलाड़ी हैं. उनकी उम्र 33 साल है.
सबसे युवा खिलाड़ी – कमलेश नागरकोटि
कमलेश नागरकोटि अंडर 19 वर्ल्ड कप में 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से गेंदबाजी करके चर्चा में आए थे. 18 वर्षीय कमलेश टीम के सबसे युवा खिलाड़ हैं.
किंग्स 11 पंजाब

सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी – क्रिस गेल
सिक्सर किंग कहे जाने वाले गेल मौजूदा समय में किंग्स 11 पंजाब की टीम का हिस्सा हैं. वो टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी है और उनकी उम्र 39 साल है.
सबसे युवा खिलाड़ी –
मुजीब उर रहमान पिछले आईपीएल सीजन में मुजीब उर रहमान ने सनसनीखेज तरीके से अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था. वो टीम के सबसे युवा खिलाड़ी है उनकी उम्र 17 साल है.
मुंबई इंडियन्स
सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी – युवराज सिंह

इस बार आईपीएल ऑक्शन में जब मुबई इंडियन्स ने युवराज सिंह को खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया तो कई क्रिकेट प्रमियों का दिल जीत लिया. 37 वर्षीय युवराज सिंह टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं.
सबसे युवा खिलाड़ी – रशिख सलाम डार
जम्मू कश्मीर के 17 वर्षीय रशिख सलाम डार को इस बार आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियन्स ने खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया. वो टीम के सबसे युवा खिलाड़ी हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी – एबी डी विलियर्स
पिछले आईपीएल सीजन के तुरंत बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर डिविलियर्स ने सबको चौंका दिया था. 35 वर्षीय डिविलियर्स टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं.
सबसे युवा खिलाड़ी – प्रयास राय बर्मन
विजय हजारे ट्रॉफी में पश्चिम बंगाल की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी रहे बर्मन पर आरसीबी ने भारी भरकम 1.5 करोड़ की राशि खर्च करते हुए टीम में शामिल किया था. उनकी उम्र महज 16 साल है.
The post आईपीएल 2019- ये हैं सभी टीमों के सबसे ज्यादा उम्र और सबसे कम उम्र के खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.