Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्ड कप 2019 में विराट कोहली की किस्मत बदल देगा ये भारतीय खिलाड़ी 

इंटरनेट डेस्क।क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 शुरू होने में अब बस कुछ दिन बचे हैं और इस वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को लेकर कई प्रकार के सवाल खड़े हो रहे हैं। इस समय भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के प्रदर्शन को देखकर इस विश्व का असली दावेदर होने की बात भी कही जा रही है। लेकिन विराट के साथ भारतीय टीम के एक ऐसे खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है जो इस विश्व कप में विराट के लिए लक्की साबित हो सकता है। कई पूर्व खिलाड़ियों ने तो यह तक कह दिया है इस खिलाड़ी के बीना विराट कोहली वनडे के अधूरे कप्तान नजर आते हैं।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने भारततीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली को वनडे का अधूरा कप्तान बताया है। वॉर्न ने कहा की वनडे मैचों में आज भी कोहली को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहायता लेनी पड़ती है। धोनी के टीम में होने से कोहली की कप्तानी और अन्य खिलाड़ियों को हौसला मिलता है। धोनी ने कई अहम मौको पर विराट की सहायता करके टीम को जीत दिलाने में अपनी भुमिका निभाई है।


विराट कोहली इस विश्व कप में धोनी के टीम में होने से बहुत ज्यादा फायदा होने वाला है। धोनी विकेट के पीछे खड़े होकर विराट की कप्तानी को आसान बना देते है और धोनी की आलोचना करने वालों को धोनी के अनुभव और नेतृत्व के बारे में पता नहीं है। वॅार्न ने कोहली की बल्लेबाजी को लेकर उनकी जमकर प्रशंसा की है। इस विश्व कप में धोनी के टीम में होने से उसका पलड़ा भारी नजर आ रहा है।



Herald