बॉल टेम्परिंग में फंसने के चलते ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर आईपीएल 2018 नहीं खेल पाए थे. बता दें, कि उन्होंने अपनी कप्तानी में साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाया था. हालाँकि, पिछले साल उनके ना होने की वजह से केन विलियमसन ने टीम को फाइनल तक का सफर तय किया था. फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों सनराइजर्स हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा था.
आईपीएल 2019 के लिए वार्नर पहुंचे भारत

इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद के प्रशंसकों के लिए एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, आईपीएल 2019 के लिए डेविड वार्नर भारत पहुंच गए है. इस बात की जानकारी खुद सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी है.
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए वार्नर के भारत आने की तस्वीर पोस्ट की है और साथ ही अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा,
“डेविड वार्नर की घर वापसी, हमें पता है, उन्हें देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे, देखते हैं, उनकी इस तस्वीर पर कितने रीट्वीट आते हैं?”
यहाँ देखें सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा किया गया ट्वीट

@davidwarner31 is back
and we know you can’t wait to see him!
#OrangeArmy
, how many Retweets for his first picture this season?
#ReturnOfTheRiser pic.twitter.com/doowo6FV70
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 16, 2019
शानदार रहा है डेविड वार्नर का आईपीएल करियर

बता दें, कि डेविड वार्नर का आईपीएल करियर शानदार रहा है. उन्होंने अपने खेले 114 मैचों में 40.55 की औसत से व 142.14 के स्ट्राइक रेट से 4014 रन बनाये हुए है. उन्होंने आईपीएल में 3 शतक व 36 अर्धशतक लगाये हुए हैं.
हालाँकि, आईपीएल 2019 में वह टीम के लिए बतौर कप्तान नहीं, बल्कि बतौर खिलाड़ी खेलेंगे. टीम की कप्तानी पिछले साल ऑरेंज कैप जीतने वाले केन विलयमसन के हाथ में रहेगी.
हालाँकि, अपने आईपीएल अनुभव से डेविड वार्नर टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहेंगे. वह आईपीएल 2017 में ऑरेंज कैप जीत चुके हैं. आईपीएल 2019 में भी उनकी नजरें ऑरेंज कैप पर होगी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईपीएल 2019 के लिए नये लुक के साथ टीम से जुड़े डेविड वार्नर, हैदराबाद ने किया शानदार तरीके से स्वागत appeared first on Sportzwiki.