आईसीसी विश्व कप 2019 के शुरू होने में अब 3 महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। सभी टीमों ने इस टूर्नामेंट के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इंग्लैंड और वेल्स में खेली जानी इस टूर्नामेंट की शुरुआत 30 मई को होगी और फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जायेगा। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज सर विव रिचर्ड्स ने विश्व कप को लेकर भविष्यवाणी की है।
इस टीम को माना दावेदार

क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाने वाले सर विव रिचर्ड्स ने पाकिस्तान को विश्व को जीतने के प्रबल दावेदार माना है। वह इस समय पाकिस्तान सुपर लीग में एक टीम के साथ भी जुड़े हैं। द न्यूज़ डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा
“उनमें प्रतिभा है। मुझे लगता है कि पाकिस्तान की गेंदबाजी इकाई बहुत अच्छी है। अगर बल्लेबाज अपनी क्षमता का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं तो मेरा मानना है कि पाकिस्तान के पास मौका है कि वह विश्व कप पर कब्जा जमा सकती है।”
अन्य टीमों के बारे में दी राय

सर विव रिचर्ड्स ने पाकिस्तान के अलावा अन्य टीमों के बारे में भी राय दी। उनके अनुसार भारत ने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया है वहीं इंग्लैंड भी वनडे की जबरदस्त टीम बन चुकी है। उन्होंने आगे कहा
“मेरा मानना है कि सभी टीमें जो खेलती हैं, खासकर, जब आप इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी से कुछ उदाहरण लेते हैं, तो मुझे लगता है कि भारत वहां सफल रहा है। वेस्टइंडीज ने भी अच्छी क्रिकेट खेल रही है। इंग्लैंड के पास हमेशा एक अच्छी एकदिवसीय टीम होती है, लेकिन मुझे पूरा यकीन नहीं है कि इंग्लैंड में उनके पास घर में जीतने की कोशिश करने की क्षमता है या नहीं।”
हिस्सा लेना ही इनके लिए महत्वपूर्ण

अफगानिस्तान की टीम ने पिछले कुछ सालों में शानदार क्रिकेट खेली है लेकिन विव रिचर्ड्स को इस टीम से कुछ खास उम्मीदें नहीं हैं। अफगानिस्तान के बारे में बात करते हुए दिग्गज सर विव रिचर्ड्स ने कहा
“उनके साथ नबी और लेगी, राशिद खान हैं। उन्हें काफी अच्छे क्रिकेटर मिले हैं और जो मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण है कि ये हाई-प्रोफाइल लोग खेल का प्रचार कर रहे हैं और यह अफगानिस्तान के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि वह ग्लोबल इवेंट का हिस्सा बनें।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईसीसी विश्व कप 2019: भारत या इंग्लैंड नहीं बल्कि इस टीम को सर विव रिचर्ड्स मानते हैं प्रबल दावेदार appeared first on Sportzwiki.