Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019 : केकेआर ने चोटिल शिवम मावी के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, यह मिस्ट्री स्पिनर लेगा जगह

केकेआर को आईपीएल 2019 से पहले तब एक बड़ा झटका लगा था. जब पिछले आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी अपनी चोट के चलते आईपीएल 2019 से बाहर हो गए थे. बता दें, कि उनकी बैक में फैक्चर है, जिसके चलते वह करीब छह महीने तक क्रिकेट से दूर रहने वाले है. आईपीएल-12 से शिवम मावी का बाहर होना केकेआर के लिए एक बहुत बड़ा झटका है.

मावी की जगह केसी करिप्पा को किया गया शामिल

बता दें, कि केकेआर की टीम ने तेज गेंदबाज शिवम मावी की जगह मिस्ट्री स्पिनर केसी करिप्पा को शामिल किया है. इस बात की जानकारी खुद केकेआर ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी है. बता दें, कि साल 2015 की नीलामी में भी केकेआर ने केसी करिप्पा को ख़रीदा था.

मिस्ट्री स्पिनर केसी करिप्पा की एक तस्वीर शेयर करते हुए केकेआर ने लिखा,

“केसी करिप्पा वापस हमारी टीम में आ गए है.”

यहाँ देखें केकेआर का ट्वीट 


आपकों बता दें, कि इससे पहले केकेआर ने केरला के तेज गेंदबाज संदीप वरियर को भी अपनी टीम में शामिल किया था.

दरअसल, युवा ऑलराउंडर कमलेश नगरकोटी आईपीएल 2019 में अपनी पीठ की समस्या के चलते नहीं खेल पायेंगे, जिसके चलते केकेआर ने केरला के तेज गेंदबाज संदीप वरियर को शामिल किया था. संदीप ने रणजी ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी की थी और अपनी टीम के लिए कुल 24 विकेट निकाले थे.

केसी करिप्पा खेल चुके हैं आईपीएल के 10 मैच

केसी करिप्पा आईपीएल में अबतक केकेआर और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले हुए हैं. उन्होंने आईपीएल के 10 मैचों में 9.24 की इकॉनामी रेट से कुल 8 विकेट हासिल किये है. वह आईपीएल 2018 में नहीं खेल पाए थे. उन्होंने अपना अंतिम आईपीएल मैच किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 28 अप्रैल 2017 को खेला था.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post आईपीएल 2019 : केकेआर ने चोटिल शिवम मावी के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, यह मिस्ट्री स्पिनर लेगा जगह appeared first on Sportzwiki.