Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप 2019 को लेकर सुरेश रैना ने धोनी के लिए दिया ये बयान

स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए हर खिलाड़ी इस समय में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहा हैं। साथ ही अभी तक भारतीय टीम कि घोषणा नहीं की गई है साथ ही इंडिया के सबसे अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के बल्लेबाजी को लेकर हेमशा सवाल बना रहा हैं। लेकिन अभी तक उनके बल्लेबाजी क्रम को लेकर कोई भी फैसला किया नहीं गया है लेकिन हाल ही में भारतीय टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी की विश्व कप में बल्लेबाजी को लेकर बयान दिया हैं।

आपको बता दे कि धोनी ने हैदराबाद में खेले गए उस मुकाबले में नाबाद 59 रनों की पारी खेल सभी का ध्यान अपनी तरफ खीच लिया हैं। साथ ही हाल ही में सुरेश रैना ने धोनी ने लिए कहा है कि विश्व कप 2019 में एमएस धोनी के लिए सबसे सही बैटिंग पोजीशन पांच या छह नंबर पर ही रहेगी। साथ ही उन्होंने ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए कहा है कि कोहली के लिए तीन या चार नंबर सही जगह है। क्योंकि वह हर समय में पारी को अच्छे से संभाल सकते हैं। हालांकि भारतीय टीम चयन बोर्ड ने अभी तक विश्व कप में धोनी को किस स्थान पर बल्लेबाजी करनी चाहिए इसको लेकर कोई ब्यान नही दिया है।

आपको बता दे कि सुरेश रैना लंबे समय से भारतीय वनडे टीम से बाहर हैं और साथ ही माना जा रहा है कि वो विश्व कप टीम का हिस्सा भी नहीं होंगे। रैना भारत की आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2011 की विजेता टीम इंडिया का हिस्सा थे। साथ ही आपको बता दे कि भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज खेली जा रही है।

ये भी देखें

IND vs AUS 3rd ODI: फिंच और ख्वाजा के सामने कमजोर पड़े भारतीय गेंदबाज, दिया 313 रन का लक्ष्य

अब BCCI नहीं बल्कि ये करेगे हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल की किस्मत का फैसला

पुलवामा शहीदों की याद में भारतीय टीम ने लिया ये बड़ा फैसला



Herald