आईपीएल 2019 का जल्द ही आगाज होने वाला है. 23 मार्च से आईपीएल की शुरुआत हो रही है. जिसमें युवा खिलाड़ी प्रतिभा भुनाने के लिए तैयार है. वहीं दर्शक भी आईपीएल के आने का इंतजार कर रहे है. इस धड़ाधड़ क्रिकेट प्रतियोगिता में एक ओर बल्लेबाज बल्ले से रन उगलेगा तो वहीं दूसरी ओर गेंदबाज, गेंद से बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए तैयार है.

चेन्नई सुपरकिंग्स ने जहां वापसी के साथ ही खिताब पर कब्जा कर दिखा दिया कि आखिरकार उनकी चैंपियन मेंं गिनती क्यों की जाती है. इस बार आईपीएल में जो टीमें खिताब पर कब्जा जमा सकती है. वह टीमें चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, रायल चैलेंजर्स बैंगलूर, किंग्स इलेवन पंजाब है. ये टीमें इस बार आईपीएल खिताब की प्रबल दावेदार है.
1- सनराईजर्स हैदराबाद–
पिछले 4 बार से लगातार प्लेआफ में सनराइजर्स जा रही है, 2016 में आईपीएल खिताब जीता था, उसके बाद प्लेआफ में पहुंचने के बावजूद खिताब पर कब्जा नहीं जमा सके. पिछले बार तो कप्तान डेवि़ड वार्नर भी बाहर थे, इसके बावजूद टीम ने अच्छा प्रर्दशन कर दर्शकों का दिल जीत लिया.
इस बार डेविड वार्नर टीम में वापसी तो करेंगे, लेकिन य़ह निश्चित नहीं है कि वह टीम के कप्तान के रुप में वापसी करेंगे. आईपीएल की 8 टीमों में से सबसे अच्छी गेंदबाजी देखी जाए तो वह टीम सनराइजर्स ही रही है.
2- दिल्ली कैपिटल्स-

आईपीएल के सभी सत्रों की अगरल बात की जाए तो दिल्ली का प्रर्दशन अच्छा नहीं रहा है, उसने किसी सत्र में भी दिल्ली वासियों के लिए खुशखबर करने वाली खबर नहीं दी.
इस बार दिल्ला में युवा खिलाडी टीम के लिए कुछ अच्छा करेंगे. युवा खिलाड़ियों की जमात इस बार दिल्ली के लिए कुछ अच्छा संदेश दे सकते है, ऋषभ पंत जैसा दिग्गज बल्लेबाज जो टीम को जीत दिलाने में योगदान रहा.
दिल्ली ने इस बार शिखर धवन को भी टीम में शामिल कर लिया है, गब्बर के टीम में शामिल होने के बाद दिल्ली को मजबूती मिली है.
3- चेन्नई सुपर किंग्स-
साल 2018 की चैंपियन रही चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सत्र मेंं वापसी के बाद दिखा दिया था कि वह क्यों चैंपियन है. धोनी की टीम ने पिछली बार तीसरी बार आईपीएल खिताब पर कब्जा कर लिया.
वाटसन, धोनी और ब्रावो जैसे दिग्गजों से सजी हुई टीम इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार है. कैप्टन कूल की कप्तानी में तीन बार चेन्नई ने खिताब पर कब्जा किया है.
4- मुंबई इंडियंस –

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने भी तीन बार आईपीएल खिताब पर कब्जा कर दिखा दिया है कि वह भी किसी से पीछे नहीं रहने वाले है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम जैसे ही टूर्नामेंट में आगे बढ़ती हैल वैसे ही इस टीम में निखार आता जाता है.
रोहित शर्मा बतौर खिलाड़ी, कप्तानी में भी उन्होंने प्रभावित किया है. इस बार भी मुंबई खिताब को जीतने के लिए उतरेगी.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019- ये हैं वो चार टीमें जो प्लेआफ में जगह बना सकती हैं appeared first on Sportzwiki.