विश्व कप 2019 में अब तीन महीने से भी कम का समय शेष रह गया है. इस विश्व कप के लिए हर कोई काफी उत्साहित है. विश्व कप 2019 का पहला मैच साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच 30 मई को खेला जाना है. इस विश्व कप का फाइनल मैच 14 जून को लॉर्ड्स में खेला जायेगा. इस विश्व कप के लिए भारत और इंग्लैंड की टीम को प्रबल दावेदार बताया जा रहा है.
इसी बीच अपने एक इंटरव्यू में साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डीविलियर्स ने उन चार टीमों का नाम बताया है, जो विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.
इंग्लैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को मानते हैं सेमीफाइनल का दावेदार

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डीविलियर्स ने विश्व कप 2019 के लिए चार सेमीफाइनल की टीमों का चुनाव किया है. उन्होंने सभी को हैरान करते हुए साउथ अफ्रीका टीम को सेमीफाइनल की टीमों में जगह नहीं दी है. उन्होंने सेमीफाइनल की चार टीमों के रूप में भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को जगह दी है.
आपकों बता दें, कि विश्व कप 2019 में कुल 10 टीमें हिस्सा लेने वाली है. सभी टीमें एक-दूसरे के साथ खेलेगी. टॉप की 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी.
ये शब्द कहे एबी डीविलियर्स ने

एबी डीविलियर्स ने विश्व कप 2019 की चार सेमीफाइनल टीमों का चुनाव करते हुए अपने बयान में कहा,
“साउथ अफ्रीका निश्चित रूप से अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन मैं यह नहीं कहूंगा, कि वे इस विश्व कप के पसंदीदा हैं. भारत और इंग्लैंड निश्चित रूप से मजबूत दिख रहे हैं, ऑस्ट्रेलिया ने अतीत में पांच विश्व कप जीते हैं और पाकिस्तान ने यूके में ही दो साल पहले चैंपियंस ट्रॉफी का ख़िताब जीता था.
वे चार टीमें शायद सेमीफाइनल में पहुंचे, हालाँकि, जिस तरह से साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ 50 ओवर के फॉर्मेट में प्रदर्शन किया है. वह उत्साहजनक रहा है.”
बता दें, कि आईपीएल 2019 में एबी डीविलियर्स आरसीबी के लिए खेलते हुए नजर आयेंगे. वह आईपीएल के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post एबी डीविलियर्स ने बताई वो चार टीमें, जो पहुंच सकती है विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में appeared first on Sportzwiki.